Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CPI(M) ने 83 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, CM पिनाराई अपनी मौजूदा सीट से ही लड़ेंगे चुनाव
  • देश

CPI(M) ने 83 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, CM पिनाराई अपनी मौजूदा सीट से ही लड़ेंगे चुनाव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अपने 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कन्नूर जिले के धर्मदाम में अपनी मौजूदा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि उनके मंत्रिमंडल और पार्टी के सहयोगी केके शैलजा मट्टनूर से मैदान में हैं. वहीं केटी जलील ने थावनूर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

एक दिन पहले जनता दल (सेकुलर) ने केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे. केरल जेडीएस के अध्यक्ष मैथ्यू टी थॉमस भी पार्टी उम्मीदवारों में शामिल हैं. वह तिरुवल्ला विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे. तीन अन्य उम्मीदवारों में कोवलम से डॉ नीना लोहितादासा नादर, चित्तूर से के. कृष्णन कुट्टी और अनकामाली से जोस थेत्तायिल हैं. पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने उम्मीदवारों के नामों की संस्तुति करने वाला पत्र प्रदेश अध्यक्ष थॉमस को भेजा है.

क्या है केरल का सियासी गणित
केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी. 2016 के विधानसभा चुनावों में सीपीआई ने 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 पर जीत हासिल की थी. तटीय राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार में सीपीआई दूसरी सबसे बड़ा सहयोगी है. वर्तमान में यहां सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है और पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं. पिछले चुनाव में एलडीएफ को 91 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को 47 सीटें मिली थीं. यहां बहुमत के लिए 71 सीटें चाहिए.

सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, केरल में एक बार फिर एलडीएफ की सरकार बन सकती है. एलडीएफ को 82 सीटें हासिल हो सकती हैं. सर्वे की मानें तो यूडीएफ को 56 सीटें और बीजेपी व अन्य को 1-1 सीट मिल सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली HC ने दिए सख्त आदेश, कहा- ठीक से मास्क नहीं लगाएं यात्री तो प्लेन से उतार दो…
Next: इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर ने आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा दावा

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 days ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.