Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर ने आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा दावा
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर ने आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा दावा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
10_03_2021-jos_buttler_wc_21447613

इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम के उपकप्तान जोस बटलर ने एक बड़ा दावा आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किया है। बटलर का मानना है कि मेजबान भारत, जो क्रिकेट के हर फॉर्मट में मजबूत है, वो इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की दावेदार है। भारत ने साल 2007 में एमएस धौनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करने वाला है।

मंगलवार को ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए जोस बटलर ने कहा, “विश्व कप में जाने पर, आप शायद मेजबान देशों को एक विशेष रूप से भारत के रूप में मजबूत देखते हैं जो उस टूर्नामेंट के लिए पसंदीदा होने जा रहे हैं। कई उत्कृष्ट टीमें हैं, पिछले कुछ विश्व कप में मेजबान देशों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत निश्चित रूप से हर प्रारूप में मजबूत है और टी20 कोई अलग नहीं है और विशेष रूप से घर पर मैं भारत को पसंदीदा के रूप में देखता हूं।”

इंग्लैंड और भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाली सीरीज को लेकर जोस बटलर को लगता है कि यह विश्व कप की परिस्थितियों में उनके टीम में आने का सही मौका है। उन्होंने कहा है, “यहां हमारे लिए खेलना महत्वपूर्ण है और उम्मीद है कि हम सीरीज को जीतना चाहते हैं और एक समूह के रूप में उस आत्मविश्वास को हासिल करना चाहते हैं, जो विश्व कप में दिखे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: CPI(M) ने 83 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, CM पिनाराई अपनी मौजूदा सीट से ही लड़ेंगे चुनाव
Next: अगले 6 दिनों में से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, यूनियंस ने बुलाई है हड़ताल, जानिए….

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 7 minutes ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.