Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बाजार में सस्ता सोना-चांदी खरीदने का ना जाने दे अवसर, बस इतनी है कीमत, जल्द करें खरीदारी
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

बाजार में सस्ता सोना-चांदी खरीदने का ना जाने दे अवसर, बस इतनी है कीमत, जल्द करें खरीदारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

केंद्र सरकार ने बजट 2021 में सोना और चांदी पर शुल्क चार्ज में कटौती करने का ऐलान किया था। तभी से भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। कोरोना की चपेट के चलते सुनसान पड़े सर्राफा बाजारों में भी अब खूब रौनक दिखाई दे रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में महज 35 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। ऐसे में बढ़त के बाद भी इसके दाम 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे ही बने रहे। वहीं, चांदी के दाम आज भी 500 रुपये प्रति किग्रा से ज्‍यादा बढ़ गए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 43,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 65,068 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में आज गोल्‍ड के भाव में तेजी आई. वहीं, चांदी के दाम आज जस के तस रहे।

– जानिए सोने की नई कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्‍ड के भाव में 35 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी आई।दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 43,996 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। कारोबारी सत्र में सोना 43,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज बढ़कर 1,696 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

– चांदी का नया भाव

चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में अब सफेद कीमती धातु के दाम 553 रुपये की बढ़त के साथ 65,621 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव जस का तस रहा और ये 25.50 डॉलर प्रति औंस पर बिकी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सऊदी अरब जल्द ही अपनाएगा राष्ट्रीय भेदभाव विरोधी नीति, शीघ्र ही दी जाएगी मंजूरी
Next: असम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित की 26 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.