Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस को टीम इंडिया से बताया बेहतर, वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब
  • खेल
  • देश

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस को टीम इंडिया से बताया बेहतर, वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
वसीम-जाफर

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार के अतिउत्साहित इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने टीम को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम से भी कमतर बताया। इस ट्वीट को लेकर तुरंत ही पलटवार करते हुए पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने करारा जवाब दिया।

भारत ने पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जेसन रॉय और जोस बटलर की दमदार ओपनिंग और फिर डाविड मलान और जॉनी बेयरस्टो की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल की। 15.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर इंग्लैंड ने जीत का लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

भारतीय टीम को मिली इस करारी हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए चुटकी ली थी। उन्होंने लिखा, मुंबई इंडियंस की टीम इस भारतीय टीम के कहीं ज्यादा बेहतर है। मैं बस कह रहा था।

Not all teams are lucky enough to play four overseas players Michael😏 #INDvENG https://t.co/sTmGJLrNFt

— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 12, 2021

इसको लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने जवाब देते हुए वॉन को इंग्लिश टीम की हकीकत से रू ब रू कराया। उन्होंने लिखा, देखिए हर क्रिकेट खेलने वाली टीम इतनी लकी नहीं है कि जिसे चार विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की सुविधा हो।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के सुपौल में बड़ी वारदात, एक परिवार के पांच सदस्‍यों के फंदे से लटके मिले शव, इस तरह चला पता
Next: HSN कोड की बाध्यता से कारोबारी चिंतित, GST रिटर्न के लिए पहली अप्रैल से यह कोड होगा अनिवार्य

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.