Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एमएस धोनी बने महात्मा, नया ये नया लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

एमएस धोनी बने महात्मा, नया ये नया लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
420930

इसमें कोई संदेह नहीं है कि एमएस धौनी एक ट्रेंडसेटर हैं, फिर चाहे वह मैदान पर हों या फिर मैदान के बाहर। हर कोई उनके लंबे बालों को फैन रहा है। यहां तक कि उसके छोटे बाल भी ट्रेंड में रहे हैं। अब एमएस धौनी का एक नवीनतम लुक इंटरनेट मीडिया पर वायकल हो रहा है, जिसमें वह एक महात्मा की तरह भिक्षु जैसे अवतार में अपना सिर मुंडवाए हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर वायरल हो गई है और उनके प्रशंसक आश्चर्यचकित हो गए हैं।

हर कोई अनुमान लगा रहा है कि एमएस धौनी का ये नया रूप आइपीएल 2021 के लिए किसी एड शूट के लिए देखा गया है, क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स ने इस तस्वीर को शेयर किया है। हालांकि, ये वायरल तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। उधर, स्टार स्पोर्ट्स ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है,”हम हैरान हैं जब से हमने एमएस धौनी के इस नए अवतार को देखा है! आपको क्या लगता है इसके बारे में”।

😮😮😮 – our faces since we saw #MSDhoni's new avatar that could just break the Internet! 🙊What do you think is it about? pic.twitter.com/Mx27w3uqQh

— Star Sports (@StarSportsIndia) March 13, 2021

स्टार स्पोर्ट्स पर ही शेयर किए गए वीडियो में एमएस धौनी को ये कहते भी सुना जा सकता है कि इस अवतार के पीछे की सच्चाई क्या है, ये आपको जल्दी पता लगेगी। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 के लिए अपनी तैयारी शुरू करने वाली पहली टीमों में से एक है और कप्तान एमएस धौनी पिछले संस्करण में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम की किस्मत बदलने के लिए दृढ़ हैं, जहां वे तालिका में छठे स्थान पर रहे।

Mantra… avatar… we are as 🤯 as you are right now!

Give us your best guess as to what this mantra is that he's talking about and keep watching this space for the reveal. 😎 pic.twitter.com/km9AQ93Dek

— Star Sports (@StarSportsIndia) March 14, 2021

सीएसके वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को आइपीएल 2021 का अपना पहला मैच खेलेगी। संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में पिछले साल के खेले गए आइपीएल में सीएसके ने खराब प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार टीम बेहतर दिख रही है। आइपीएल 2020 में चेन्नई की टीम आइपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और ये पहला ऐसा मौका था, जब टीम क्वालीफाई करने में विफल रही थी।

Post navigation

Previous: पर्दे पर मां का किरदार निभाना मुश्किल भरा : पूजा गौर
Next: कंटेनर की कमी से जूझ रहे निर्यातक, ऑर्डर भरपूर होने पर भी निर्यात लक्ष्य लग रहा दूर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.