Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वीसी ने लिखा पत्र, कहा- अजान की तेज़ आवाज़ से नींद में डालती है खलल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वीसी ने लिखा पत्र, कहा- अजान की तेज़ आवाज़ से नींद में डालती है खलल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Sangeeta

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति की एक चिट्ठी इस समय चर्चाओं में बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रो। संगीता श्रीवास्तव ने स्थानीय डीएम को चिट्ठी लिखी है और शिकायत की है कि, ‘मस्जिद में होने वाली अजान से उनकी नींद में खलल पड़ता है, ऐसे में इस मामले में कुछ कार्रवाई की जाए।’ जी दरअसल प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के डीएम को चिट्ठी लिखी है और उसमे कहा है कि, ‘रोज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मस्जिद में अजान होती है, ऐसे में लाउडस्पीकर की तेज़ आवाज़ उनकी नींद में खलल डालती है।’ वैसे कुलपति ने यह भी शिकायत की है कि, ‘अजान के कारण नींद बाधित होती है और फिर बाद में नींद नहीं आती है। जिसके कारण पूरे दिन सिर में दर्द रहता है और इसका असर उनके कामकाज पर भी पड़ता है।’

इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि ये चिट्ठी इसी महीने की तीन तारीख को लिखी गई है। वैसे कुलपति ने अपनी चिट्ठी में यह भी साफ किया है कि वो किसी भी संप्रदाय, जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं हैं। वहीं एक कहावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘आपकी स्वतंत्रता वहीं खत्म हो जाती है, जहां से मेरी नाक शुरू होती है।’ चिट्ठी में प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने यह भी अपील की है कि, ‘अजान बिना लाउडस्पीकर के भी हो सकती है, ताकि किसी दूसरे व्यक्ति की दिनचर्या पर उसका असर ना पड़े। अभी ईद से पहले सहरी का ऐलान भी सुबह चार बजे ही होगा, ऐसे में इससे भी परेशानी बढ़ सकती है।’

वैसे प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि, भारत के संविधान में सभी वर्ग के लिए पंथनिरपेक्षता और शांतिपूर्ण सौहार्द की परिकल्पना की गई है, और इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश (पीआईएल नंबर- 570 ऑफिस 2020) का हवाला भी दिया है।’ आपको हम यह भी बता दें कि इस चिट्ठी को डीएम के अलावा कमिश्नर, आईजी और डीआईजी को भी भेजा गया है।

Post navigation

Previous: साइप्रस, मध्य पूर्व के देश ने यूरोपीय स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन के 50 हजार शॉट्स खरीदने का लिया फैसला
Next: सीएम तीरथ रावत ने ने सभी 11 मंत्रियों को विभागों का किया आवंट, कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.