Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फटी जीन्स वाले बयान पर बुरी तरह घिरे सीएम तीरथ रावत, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

फटी जीन्स वाले बयान पर बुरी तरह घिरे सीएम तीरथ रावत, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
priyanka-chaturvedi-tirath-sinh-rawat-mahua-moitra_1616053946

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर जो टिप्पणी की गई है, उसपर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर इस बयान पर बहस छिड़ गई है, तो वहीं सियासी प्रतिक्रियाओं का भी अंबार लग गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है. महुआ मोइत्रा के अलावा प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तीरथ सिंह रावत पर हमला बोला है.

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा कि ‘उत्तराखंड CM कहते हैं, ‘जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो… एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?’ CM साहब, जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आगे लिखा कि राज्य चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं.?’

बता दें कि ना केवल महुआ मोइत्रा बल्कि कई सियासी दलों के नेताओं की तरफ से तीरथ सिंह रावत के बयान की निंदा की गई है. कांग्रेस पार्टी द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया पर तीरथ सिंह रावत के बयान की निंदा की जा रही है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तीरथ सिंह रावत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं. सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने ने ट्रेडिशनल लुक से लोगों को बनाया दीवाना, देंखे तस्वीरें
Next: अमेरिका में एशियाई विरोधी हिंसा फैलाने की निंदा करते सीनेट दोनों के डेमोक्रेट 8 लोगों मौत का किया दावा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.