Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दीदी बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था, आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए : PM मोदी
  • देश

दीदी बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था, आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए : PM मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
20_03_2021-pm_modi_rally_in_khadagpur_2021320_11518

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल रात 50-55 मिनट के लिए, वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गए थे, जिसने सभी को चिंतित कर दिया. लेकिन यहां बंगाल में विकास, विश्वास, सपने सब 50-55 साल से डाउन हैं, और इस प्रकार, मैं एक बदलाव लाने के लिए आपकी अधीरता को समझता हूं.

उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में शिक्षा की क्या स्थिति है, ये खड़गपुर के लोग बहुत अच्छी तरह जानते हैं. शिक्षक भर्ती के नाम पर यहां का युवा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं. अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था, लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए. आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया. आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां-जहां राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, वहां केंद्र और बीजेपी की राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन की ताकत के साथ जनता-जनार्दन की सेवा में लगे हुए हैं. हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लेकिन यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं. आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया.

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल ने कांग्रेस के कारनामें देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और TMC ने आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया पिछले 70 साल में यही देखा है. हमें 5 साल का मौका दीजिए, 70 साल की बर्बादी को मिटाकर रहेंगे.

जनसंघ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी. बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं. आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है कि बंगाल में इस बार बीजेपी सरकार.

पीएम मोदी ने कहा कि खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक मिलती है. भारत की विविधता, अलग-अलग भाषाओं-बोलियों की ताकत यहां देखने को मिलती है. खड़गपुर का इतना लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म, भारत की पहली IIT, इस भूमि का गौरव बढ़ाते हैं.

बंगाल के बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं. उन पर अनेक हमले हुए, मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुई, लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं.

Post navigation

Previous: ये चुनाव केवल मुख्यमंत्री विधायक बदलने का नहीं है बल्कि सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है : PM मोदी
Next: बीजेपी के DNA में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार विचार व्यवहार और संस्कार है : PM मोदी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.