Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुःखद : निर्देशक सागर सरहदी का 88 साल में हुआ निधन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

दुःखद : निर्देशक सागर सरहदी का 88 साल में हुआ निधन

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
वयोवृद्ध-लेखक-निर्देशक-सागर-सरहदी-पास-दूर

जाने-माने पटकथा लेखक, संवाद लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का निधन हो गया है. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी गिनती बेहतरीन कहानीकारों में होती है. आखिरी दिनों में उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था. उन्होंने मुम्बई में सायन इलाके में अपने घर में आखिरी सांस ली. सागर 88 साल के थे.

सरगार सरहदी ‘कभी कभी’, ‘चांदनी’ और ‘सिलसिला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते थे.सागर सरहदी का कल रात को लम्बी बीमारी के बाद निधन हुआ.

आज सुबह 11 से 12 बजे के बीच सागर सरहदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. सागर सरहदी के भतीजे और जाने-माने निर्देशक रमेश तलवार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि चाचा सागर सरहदी का अंतिम संस्कार सायन अस्पताल से सटे शवदाह गृह में किया जाएगा.

सागर सरहदी का जन्म 11 May 1933 को Baffa पाकिस्तान में हुआ था. वो अपने गांव एबटाबाद को छोड़कर पहले दिल्ली के किंग्सवे कैंप और फिर मुंबई की एक पिछड़ी बस्ती रहे. इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर फिल्मों में अपना करियार बनाया.

सागर सरहदी को को पॉपुलैरिटी यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी कभी’ से मिली थी. इस फिल्म में राखी और अमिताभ बच्चन थे.फिल्म बाजार से उन्होंने डायरेक्शन में डेब्यू किया था.

इस फिल्म में स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह हैं. 1982 में रिलीज हुई ये फिल्म इंडियन क्लासिक मानी जाती है. वो इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और राइटर तीनों थे.

उन्होंने फिल्म Noorie (1979); सिलसिला (1981), चांदनी (1989), रंग (1993), जिंदगी (1976); कर्मयोगी, कहो ना प्यार है, कारोबार, बाजार और चौसर जैसी हिट फिल्मों की स्क्रीप्ट लिखी थीं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में शराबबंदी के बावजूद यहां शराब पीने वालों की संख्या में नहीं आई कम, रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख अभी भी पियक्कर
Next: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला पति पराग त्यागी के साथ मना वैकेशन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.