Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुरभि चंदना ने फिर से कराया ग्लैमरस फोटोशूट, इंस्टाग्राम पर छाई तस्वीरें
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

सुरभि चंदना ने फिर से कराया ग्लैमरस फोटोशूट, इंस्टाग्राम पर छाई तस्वीरें

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
surbhi-chandna-pic-06_202102203263

टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘नागिन 5’ से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने फिर से ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छा सी गई हैं।

सुरभि चंदना ने ब्राउन कलर के कैमी टॉप और शॉर्ट्स में बेहतरीन फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस का ये कुल और कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सुरभि चंदना के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने ब्राउन कैमी टॉप और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने हाई पोनी टेल बनाया है। साथ ही गोल ईयरिंग के जरिए एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्लीट किया है।

सुरभि चंदना ने ये फोटोशूट अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘बेपनाह प्यार (BepanahPyaar)’ के लिए कराया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस शरद मल्होत्रा के साथ एक बार फिर धूम मचाने आ रही हैं।

सुरभि की पॉपुलैरिटी का ही नतीजा है कि अबतक इन फोटोज को 2 लाख 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट के जरिए एक्ट्रेस के लुक और बोल्डनेस की तारीफें करते देखे जा रहे हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने म्यूजिक वीडियो ‘बेपनाह प्यार (Bepanah Pyaar)’ का फर्स्ट लुक जारी किया था। जिसमें वो और शरद ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी अच्छे लगे थे।

फर्स्ट लुक के साथ ही सुरभि ने म्यूजिक वीडियो के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। गाना 24 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होने जा रहा है। वहीं, आज गाने का टीजर भी आउट होने वाला है।

बता दें कि नागिन 5 में सुरभि और शरद मल्होत्रा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। सुरभि कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन, कुबूल है कि हया के किरदार से उन्हें ज्यादा नाम मिला था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिलीपींस सरकार ने चार पड़ोसी प्रांतों के लिए मेट्रो मनीला का विस्तार करने का लिया फैसला
Next: मनसुख हिरेन हत्याकांड मामलें में बड़ा खुलासा: पुलिस मुख्यालय में इन लोगों ने किया था षड्यंत्र

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.