Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पहले वनडे मैच में ये दो खिलाड़ी कर करेंगे डेब्यू, जानिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

पहले वनडे मैच में ये दो खिलाड़ी कर करेंगे डेब्यू, जानिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
w4Lgq4MR

Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज का भी समापन हो गया है। अब दोनों देशों को तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में दो-दो हाथ करना है। कल यानी मंगलवार 23 मार्च से शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और कौन-कौन से नए खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके बारे में जान लीजिए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने वनडे सीरीज के लिए तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और एक गेंदबाज है। बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहली बार भारत की वनडे टीम में चुने गए हैं, लेकिन इनमें से दो ही खिलाड़ियों को पहले वनडे मैच में अपना वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग इलेवन में फिट करना पसंद करेंगे। भारतीय टीम रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है, जबकि कप्तान विराट कोहली का तीसरा स्थान पक्का रहेगा। चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव को आजमाया जा सकता है। ऐसे में पांचवें स्थान पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच में जंग होगी।

छठे नंबर पर रिषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे, जबकि सातवें नंबर पर मैच फिनिशर के तौर पर हार्दिक पांड्या का दावा पुख्ता है। गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को मैदान पर उतार सकते हैं, जबकि युजवेंद्र चहल को भी प्लेइंग इलेवन में देखा जा सकता है। अगर भारत दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरता है तो फिर सिराज या कृष्णा का पत्ता कट सकता है।

पहले वनडे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जानते है आज का क्या है राशिफल कैसा होगा आपका भाग्य
Next: हैदराबाद में कोरोना का हुआ बड़ा विस्फोट लगभग 49 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.