Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हैदराबाद में कोरोना का हुआ बड़ा विस्फोट लगभग 49 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव
  • देश
  • स्वास्थ्य

हैदराबाद में कोरोना का हुआ बड़ा विस्फोट लगभग 49 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
_113863033_gettyimages-1227406908

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अलग-अलग सरकारी हॉस्टल और स्कूलों में शनिवार को 49 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया. संक्रमित होनेवाले 37 छात्र शहर में संचालित संस्थानों के हैं.

37 में से 34 छात्र शहर के सरकारी हाई स्कूल, मुदफोर्ट और सिकंदराबाद में पढ़ते हैं, जबकि कोरोना से संक्रमित 3 छात्र हाई स्कूल अड्डागुट्टा के हैं. शारीरिक कक्षाओं में रोजाना शामिल होनेवाले 150 छात्रों का कोरोना जांच करवाया जाना बाकी है.

हैदराबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी आर रोहिणी ने कहा सभी 34 छात्र बोवनपल्ली के आदिवासी कल्याण विभाग की तरफ से संचालित हॉस्टल में रह रहे हैं. एक छात्र के जांच में पॉजिटिव होने का मामला उजागर होने पर बाकी अन्य बच्चों का टेस्ट करवाया गया. हमें 3 बजे के बाद संक्रमण के मामलों की जानकारी दी गई

उन्होंने बताया कि शिक्षक बाकी अन्य छात्रों के अभिभावकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि करीबी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपने बच्चों की जांच करवाएं. शहर के आदिवासी छात्रावास से दर्ज होनेवाले कोरोना पॉजिटिव का ये दूसरा सनसनीखेज मामला है.

इससे पहले 18 मार्च को राजेंद्र नगर हॉस्टल के 22 छात्र और दो स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी थी. उस वक्त हॉस्टल में रहनेवाले प्रभावित बच्चों और स्टाफ को क्वारंटीन कर बाकी अन्य छात्रों को घर भेज दिया गया.

कोरोना पॉजिटिव होने का मामला स्वास्थ्य अधिकारियों के हॉस्टल में रैंडम जांच करने से सामने आया था. एक अन्य मामले में सरकारी हाई स्कूल अड्डागुट्टा के तीन छात्र भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

एक छात्र में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को करीब 150 छात्रों ने अपना सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए दिया था. कुल इकट्ठा सैंपल में मात्र तीन छात्र कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पहले वनडे मैच में ये दो खिलाड़ी कर करेंगे डेब्यू, जानिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
Next: कोरोना के टीकाकरण से नहीं हुई कोई भी मौत : डॉ हर्षवर्धन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.