Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना से संक्रमित होने की ट्वीट कर दी जानकारी। …..
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना से संक्रमित होने की ट्वीट कर दी जानकारी। …..

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
tirth-1616398551

देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है. अब इसकी चपेट में उत्तराखंड के नए नवेले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी आ गए हैं. रावत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है.

तीरथ सिंह रावत ने ट्विटर पर लिखा मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र देश में मार्च का महीना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. मार्च महीने में हर दिन कोरोना के इस साल एक दिन में रिकॉर्ड केस दर्ज हो रहे हैं.

मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ और मुझे कोई परेशानी नहीं है । डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है ।आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं।

— Tirath Singh Rawat (मोदी का परिवार) (@TIRATHSRAWAT) March 22, 2021

देश में संक्रमण के मामलों में तेजी 21 फरवरी के बाद से शुरू हुई. इससे पहले सभी मानने लगे थे कि अब देश से धीरे-धीरे ही सही लेकिन कोरोना खत्म हो रहा है. लेकिन वर्तमान स्थिति देश को फिर से मुसीबत में डालने वाली है. जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो डराने वाले हैं.

पिछले 24 घंटों में- 46 हजार 951 नए मामले सामने आए
पिछले 24 घंटों में- 212 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों में- 21 हजार 180 लोग ठीक हुए
कुल एक्टिव केस- तीन लाख 34 हजार 646
कुल मामले- एक करोड़ 16 लाख 46 हजार 81
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 11 लाख 51 हजार 468
कुल मौत- एक लाख 59 हजार 967

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के टीकाकरण से नहीं हुई कोई भी मौत : डॉ हर्षवर्धन
Next: योगी सरकार ने बताया उत्तर प्रदेश में नहीं लगेगा कोई लॉकडाउन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.