Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मिलावटी शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में सीएम योगी ने SDM और CO सहित दस लोगो को किया निलंबित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मिलावटी शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में सीएम योगी ने SDM और CO सहित दस लोगो को किया निलंबित

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
PicsArt_01-08-11.52.29

चित्रकूट जिले में मिलावटी शराब के सेवन से शनिवार को पांच लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से ही इस प्रकरण में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की निर्देश दिया। इसके बाद एसडीएम व सीओ सहित दस लोगों को निलंबित किया गया।

चित्रकूट जिले के थाना राजापुर क्षेत्र के ग्राम खोपा में मिलावटी शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत तथा निवर्तमान प्रधान समेत पांच की हालत गंभीर होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर रामप्रकाश, जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन चित्रकूट तथा राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन के अभाव में तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया। तीन आबकारी दारोगा के साथ घटना के संबंध में लापरवाही को देखते हुए बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक) हल्का प्रभारी तथा बीट कांस्टेबल राजापुर भूपेन्द्र सिंह व संबंधित लेखपाल राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन सभी साथ ही ग्राम चौकीदार खोपा, सुनील कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

एसपी अंकित मित्तल ने राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया है। इस मामले में एसडीएम, सीओ, जिला आबकारी अधिकारी, हल्का इंचार्ज व सिपाही, क्षेत्रीय लेखपाल व तीन आबकारी निरीक्षक पर रविवार को ही निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।

विभाग ने तीन पर की कार्रवाई: इस घटना के तुरंत बाद ही अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने आबकारी निरीक्षक अशरफ अली सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही सुशील कुमार पांडेय व सिपाही संदीप कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया।

लेखपाल, दारोगा और सिपाही का भी निलंबन: एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि गांव स्थित परचून दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। दुकानदार त्रिलोक ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया गया है। वो पड़ोसी गांव बरद्वारा स्थित राम प्रकाश यादव के ठेका से देसी शराब लाता था, जिसे सील किया गया है। साथ ही हल्का के दारोगा बृजेश पांडेय, सिपाही भूपेंद्र कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल राजेश ङ्क्षसह को निलंबित किया गया है। गांव के चौकीदार सुनील कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है।

हिरासत में अनुज्ञापी, दुकान सील: इसके साथ ही इस क्षेत्र के देशी शराब के अनुज्ञापी रामप्रकाश यादव की दुकान को सील कर उन्हे हिरासत में ले लिया गया है। गावं के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान को भी सील कर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है। अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोपित परचून दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। पड़ोसी गांव के देशी शराब ठेका को सील करके मौके पर मिली शीशी से नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची में राजापुर क्षेत्र की खोपा ग्राम पंचायत सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर शनिवार रात गांव निवासी मुन्नीलाल के घर पर मछली और शराब की पार्टी हुई। इसमें गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने शराब पी। इसके बाद घर पहुंचे सत्यम सिंह, दुर्विजय सिंह, मुन्ना सिंह, छोटू सिंह और बबली सिंह की हालत बिगड़ गई। हालत और बिगडऩे पर रविवार सुबह सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर मुन्ना सिंह की मौत हो गई। बाकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। स्वजन उन्हें लेकर जा रहे थे, तभी कौशांबी में दुर्विजय व सत्यम ने भी दम तोड़ दिया। प्रयागराज में भर्ती बबली सिंह की सांसें भी रविवार रात उखड़ गईं। शराब पीने से तीन मौतों की खबर गांव पहुंची तो सीताराम सिंह के स्वजन का परेशान हो गए। शुक्रवार रात उसने भी परचून दुकान से शराब पी थी। उसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद निजी अस्पताल में मौत हुई थी। चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, आइजी के. सत्यनारायण, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अंकित मित्तल ने गांव पहुंचकर जांच की। खोपा के निवर्तमान प्रधान राम मनोहर निषाद, सुरवल निवासी राम सिंह, यहीं के बड़हर का पुरवा निवासी शिव नरेश निषाद व बुद्धन निषाद ने भी परचून दुकान से ही खरीदकर पी थी। इन चारों और छोटू का अभी इलाज हो रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जानते है इस साल क्या है विश्व जल दिवस की थीम साथ ही जानते है की क्यों मनाया जाता है ?
Next: क्या आप जानते है कमल ककड़ी वजन को घटाने में होता है फायदेमंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.