Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विश्व पैरा चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं को नकद राशि से किया सम्मानित
  • खेल

विश्व पैरा चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं को नकद राशि से किया सम्मानित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uj

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को नकद राशि से सम्मानित किया। दुबई में हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके साथ ही टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए 13 कोटे भी हासिल किये। पैरालंपिक के लिए भारत अब तक 23 कोटा हासिल कर चुका है।

भाला फेंक के एफ64 और एफ46 प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं संदीप चौधरी और सुंदर सिंह को 20-20 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिये गएये। इस दौरान संदीप चौधरी एफ 44 भाला फेंक स्पर्धा में 66.18 मीटर की दूरी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

सुंदर सिंह ने कंधे की चोट के बावजूद पुरुषों की एफ46 भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। भाला फेंक (एफ 44) में ही रजत पदक जीतने वाले सुमित अंतिल को 14 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। ऊंची कूद के टी63 स्पर्धा में रजत जीतने वाले शरद कुमार को भी यही पुरस्कार राशि दी गई।

पांच कांस्य पदक विजेताओं को आठ-आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसमें विनय कुमार लाल (पुरुषों की 400 मीटर, टी44), योगेश कथुनिया (पुरुष चक्का फेंक, एफ56), मरियप्पन थंगावेलु (पुरुषों की ऊंची कूद, टी63), निषाद कुमार (पुरुषों की ऊंची कूद, टी47) और अजीत सिंह (पुरुषों की भाला एफ 46) शामिल हैं।

इस मौके पर रिजिजू ने कहा, ‘मैं देश, मंत्रालय और सरकार की ओर से इस प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सलाम करता हूं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि आपको सही समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। मुझे उम्मीद है कि आप भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतते रहेंगे। हम आपकी प्रशिक्षण सुविधा को सुधारने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं और आपको हर संभव मदद करेंगे।’

ओलिंपिक के लिए हिंदी चैनल पर रिजिजू और बत्रा बोले- शानदार पहल
खेल मंत्री किरण रिजिजू और भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलिंपिक चैनल के हिंदी सेवा शुरू करने को ‘शानदार पहल’ करार दिया। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के ओलिंपिक चैनल हिन्दी चैनल की शुरुआत 13 नवंबर को हुई थी।

Post navigation

Previous: तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के विरोध
Next: रोहन बोपन्ना कंधे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले से बाहर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.