Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK: दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पर पूर्व सभासद पर हमला करने वाले दो आरोपित अरेस्ट
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

UK: दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पर पूर्व सभासद पर हमला करने वाले दो आरोपित अरेस्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
23_03_2021-jailhard_21490626

मायाकुंड क्षेत्र में बीती रविवार रात दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पर पूर्व सभासद मधु मिश्रा पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार  किया है।

मायाकुंड क्षेत्र की पार्षद पुष्पा मिश्रा के पति मधु मिश्रा को बीते रविवार रात करीब दस बजे कुछ व्यक्तियों ने सिर पर प्राणघातक हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिन्हें तत्काल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। पूर्व सभासद वहां दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गए थे। इस मामले में बीती रात ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस मामले में आरोपित आशु टिक्कू, बंटी, अमरपाल सभी निवासी मायाकुंड ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटनास्थल और आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। वहां उपस्थित अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई, जिसके बाद मायाकुंड केवलानंद चौक के समीप आरोपित बंटी निवासी मायाकुंड ऋषिकेश, आशु निवासी मायाकुंड ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। शेष दो व्यक्तियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक दूसरे पक्ष की तरफ से भी झगड़े के संबंध में सोमवार को प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। इसके संबंध में जांच की जा रही है।

 

जल संस्थान में की 4.60 करोड़ की वसूली

डोईवाला गढ़वाल जल संस्थान ने इन दिनों राजस्व वसूली अभियान चलाया हुआ है। विभाग ने छह करोड़ 60 लाख रुपये राजस्व वसूली के सापेक्ष अब तक चार करोड़ 75 लाख रुपये की राजस्व वसूली की है। अभियान में दस बड़े बकायेदारों की आरसी भी काटी गई है।

गढ़वाल जल संस्थान डोईवाला के अवर अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि डोईवाला नगर के अलावा भानियावाला, मारखमग्रांट, दूधली, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों में विद्युत विभाग डोईवाला, जौलीग्रांट हॉस्पिटल, कोतवाली के अलावा अन्य संस्थान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 25 मार्च के बाद 31 मार्च तक बकायेदारों के पेयजल कनेक्शन कांटे जाने का अभियान चलाया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लाउडस्पीकर से अजान पर गोवा हाई कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, इस याचिका पर सुनाया फैसला
Next: पवन सिंह और काजल राघवानी की रोमांस से भरे इस गाने को मिले 10 लाख से ज्यादा व्यूज

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.