Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में कोरोना के आये लगभग 132 नए मामले
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के आये लगभग 132 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

देशभर में करोना दोबारा तेजी से अपने पांव पसार रहा है और इस महामारी को रोकने के लिए कई राज्यों ने नए प्रोटोकॉल्स भी जारी कर दिए हैं. करोना के दोबारा बढ़ते प्रकोप को देखते हुए

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश में आने वाले हर यात्री की टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है. महाराष्ट्र और पंजाब समेत देश के कई अन्य राज्यों में तेजी से फैल रहे करोना को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी कमर कस ली है.

जम्मू कश्मीर में कोरोना के इस बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रदेश में आने वाले हर यात्री की टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है. जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर कई टीमों को तैनात कर दिया है

ताकि हर यात्री की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को सुनिश्चित किया जा सके. जम्मू के रेलवे स्टेशन पर करीब एक दर्जन टीमें तैनात कर दी है, ताकि यहां देश भर से पहुंचने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जा सके.

वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से यात्री भी काफी खुश हैं. देश भर से इन दिनों जम्मू न केवल माता वैष्णो देवी के यात्री पहुंच रहे हैं बल्कि कश्मीर घूमने के मकसद से कई पर्यटक जम्मू का रुख कर रहे हैं.

इन पर्यटक का दावा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार जिस तरह से कोरोना को रोकने के लिए कदम उठा रही हैं, वह सराहनीय है और यहां पहुंच रहे यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं. जम्मू कश्मीर सरकार का दावा है कि जल्द ही अब इस टेस्टिंग का दायरा बसों से जम्मू कश्मीर पहुंच रहे यात्रियों तक बढ़ाया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 132 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 28 यात्री शामिल हैं. इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,28,679 हो गई है.

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश के जम्मू संभाग में 28 जबकि कश्मीर संभाग में 104 नए मामले सामने आए हैं.

श्रीनगर में सबसे ज्यादा 77 मामले सामने आए, जिनमें से 16 यात्री हैं. वहीं, जम्मू जिले में 25 नए मामले सामने आए. पिछले सप्ताह से कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी है. यहां अब 1,336 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक कुल 1,25,362 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बस्ती डिपो की दो बसों में ट्रक ट्रेलर ने मारी टक्कर, छह यात्रियों की हुई मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
Next: आइये जानते की क्या कहते है आपके सितारे कैसा रहेगा आज का दिन जाने 23 मार्च 2021 का राशिफल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.