Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार विधानसभा घेरने जा रहे RJD कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीजार्च, कई जख्मी
  • देश
  • बिहार

बिहार विधानसभा घेरने जा रहे RJD कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीजार्च, कई जख्मी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

राजद की ओर से आज यानी 23 मार्च को बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की है। खासकर विधानसभा के आसपास के इलाके में विशेष चौकसी की व्यवस्था की गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना के जिन प्रमुख जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, उसमें इनकम टैक्स, डाक बंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, कारगिल चौक, हड़ताली मोड़, सचिवालय मोड़, आर ब्लॉक, गर्दनीबाग, हार्डिंग रोड आदि शामिल हैं। अधिकांश जगहों पर वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा यातायात सुगम तरीके से चले, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

– प्रदर्शन के दौरान आरजेडी समर्थक उग्र हुए झड़प के बाद आरजेडी समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

– प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद आरजेडी समर्थक उग्र हुए। बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच पत्थर बाजी भी हुई। इसके

– बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ  विधानसभा घेराव की ओर बढ़े उग्र राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रोकने की कोशिश की गई।

– बिहार स’शस्त्र पुलिस बल विधेयक के खिलाफ तेज प्रताप समेत राजद के नई नेता शामिल हैं। बता दें कि इस मार्च के लिए राजद को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली थी। इसके बावजूद राजद समर्थक इस घेराव के लिए जुटे।

– बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ विपक्ष का विधानसभा में जबरदस्त हंगामा। वेल में आकर की नारेबाजी। 11.6 मिनट पर सभाध्यक्ष ने 12 बजे तक के लिए कार्यवाही की स्थगित

– 10, सर्कुलर रोड पर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार सशस्त्र पुलिस बल विधेयक काला कानून है और इसे किसी भी हालत में सदन में पास नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 19 लाख रोजगार के वादे सहित जनहित के तमाम मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही इसलिए हमने विधानसभा घेरने का फैसला किया है।  इस मौके पर उन्होंने राजद के मुखपत्र राजद समाचार का भी लोकार्पण किया।

– गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास राजद करता कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट वहां मौजूद हैं वज्र वाहन भी बुला लिया गया है किसी प्रकार का उपद्रव नहीं हो इसीलिए रामगुलाम चौक डाक बंगला कारगिल चौक के पास भी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं जिला नियंत्रण कक्ष से हर जगह की सूचना ली जा रही है

तेजस्वी का आह्वान, रुकना नहीं, थमना नहीं, निरंकुश सत्ता के समक्ष झुकना नहीं
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में युवा राजद का आज बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, संविदाकर्मी, शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कार्यक्रम है। तेजस्वी यादव ने इस घेराव को लेकर सोमवार को ट्वीट कर आह्वान किया कि रुकना नहीं, थमना नहीं, निरंकुश सत्ता के समक्ष झुकना नहीं। उन्होंने कहा कि हम राजद के साथियों संग बेरोजगारी व अन्य मुद्दों के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेक के गठन के विरोध में विधानसभा का घेराव करेंगे।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव के अनुसार इस घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं का जुटान जेपी गोलंबर, गांधी मैदान पर होगा। पूर्वाह्न 11.30 बजे नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए मार्च शुरू होगा। उन्होंने इस घेराव कार्यक्रम में हजारों लोगों की भागीदारी का दावा किया है। युवा राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पार्टीजनों द्वारा लगाए गए पोस्टर-बैनर हटवा दिए गए हैं। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम के ऐतिहासिक होने की बात कही है।

Post navigation

Previous: गाजियाबाद में कोरोना की पहली खुराक लेने वाले 28 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं ली दूसरी खुराक
Next: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये बड़ा बयान कहा। …

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.