Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय की बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय की बैठक

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में होली के साथ अन्य त्योहारों, पंचायत चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की स्थिति को देखते हुए यूपी में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए.

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए संक्रमण की स्थिति को रोकने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं.

वहीं ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर और शहरों में वॉर्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती के निर्देश भी सीएम योगी ने दिए. सीएम ने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे.

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि बिना स्थानीय प्रशासन की अनुमति के कोई भी जुलूस, कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किए जाएं. साथ ही कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाए. वहीं इण्टीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिदिन कोरोना सम्बन्धी समीक्षाएं अधिकारियों की ओर से सुनिश्चित की जाएं.

इसके अलावा सीएम ने कक्षा-1 से 8 तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च, तक होली के अवकाश के निर्देश दिए. वहीं सीएम ने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में जहां पर परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं, यह अवकाश दिनांक 25 से 31 मार्च तक होगा.

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्पन्न कराया जाए. पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भरपूर उपयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए, जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार सम्बन्धी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये बड़ा बयान कहा। …
Next: बीजेपी देश के कार्यकर्ताओं को सैनिकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम करेंगी आयोजित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.