Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में
  • मनोरंजन

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
GTFC

फिल्म का कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुके हैं और साथ ही फैंस उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं आमिर ने भी धीरे-धीरे से फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बारे में बात की।

दरअसल नवंबर 2018 में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई तो वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई बड़ा कारनामा दिखाने में नाकाम हुई। ऐसे में आमिर ने दर्शकों से उस फिल्म के लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन अब आमिर ने उस माफी की वजह साफ कर दी है।

बातचीत में आमिर खान ने कहा कि पहले एक साल में एक फिल्म रिलीज हो जाती थी लेकिन अब ये भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 2018 में रिलीज हुई थी और अब लाल सिंह चड्ढा 2020 की क्रिसमस पर रिलीज होगी। यानी करीब दो साल में एक फिल्म।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता की जिम्मेदारी खुद आमिर खान ने ली थी। इस पर आमिर खान ने कहा कि, ‘मैं हमेशा अपने काम की जिम्मेदारी लेता हूं, लेकिन पिछले 18- 19 साल से मेरी ऐसी कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई जो दर्शकों को पसंद न आई हो। इसके साथ ही इस फिल्म (ठग्स ऑफ हिंदोस्तान) का लंबे वक्त तक सभी ने इंतजार किया था। इससे लोगों की उम्मीदें बढ़ गई थीं। लेकिन मैं सभी से माफी मांगता हूं, जो मैं उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।’
एक तरफ जहां आमिर खान साल और दो साल में एक फिल्म करते हैं तो वहीं कई ऐसे अभिनेता हैं जो एक साल में ही दो-तीन फिल्में करते हैं। इस पर आमिर खान कहते हैं कि, ‘जब मैं देखता हूं कि मेरे साथ अच्छा काम कर रहे हैं तो मुझे खुशी होती है। उनकी फिल्मों को मैं भी बतौर दर्शक देखता हूं। हम सब अपने आप में अलग हैं, तो किसी और का अधिक फिल्में करना मुझ पर कोई असर नहीं डालता।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज कर दिया
Next: फेसबुक के स्वामित्व वाले तीन बड़े एप फेसबुक, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेजेंर के ठप होने की खबर

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.