Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बंगाल में पूर्वी मिदनापुर के कांथी में रैली
  • देश
  • राजनीति

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बंगाल में पूर्वी मिदनापुर के कांथी में रैली

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pm-modi-10-1

सीएम ममता बनर्जी आज बांकुड़ा जिले में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगीच. पहली जनसभा दोपहर 12 बजे विष्णुपुर में, दूसरी जनसभा दोपहर 1:15 बजे ओंदा में और दोपहर 2:15 बजे बांकुडा में जनसभा को संबोधित करेंगी.

पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वी मिदनापुर के कांथी पहुंच गए हैं. पीएम मोदी मंच पर मौजूद हैं. चुनावी रैली में भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी आज बंगाल में पूर्वी मिदनापुर के कांथी में रैली करेंगे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि शुभेंदु अधिकारी के परिवार का एक और सदस्य पीएम मोदी की इस रैली के दौरान बीजेपी में शामिल हो सकता है.

पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने के लिए कांथी पहुंचे। pic.twitter.com/iaDxDAcpCx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2021

माना जा रहा है कि तमलुक लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद दिव्येंदु अधिकारी पीएम मोदी के साथ मंच पर शामिल हो सकते हैं. पश्चिम बंगाल, असम, केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी शोर चरम पर है.

सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जैसे बड़े-बड़े नेता वोटर्स को लुभाने के लिए चुनावी रैलियां कर रहे हैं. आज बंगाल के कांथी में पीएम मोदी की रैली है तो ममता बनर्जी भी तीन जगहों पर मतदाताओं के बीच पहुंचेंगी.

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई बड़े नेता करेंगे मुलाकात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
Next: भोजपुरी गाना मेरी विस्की से रिस्की जवानी है को यूट्यूब पर देखा गया 29 लाख से ज्यादा बार

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.