Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 24 मार्च यानि आज ही के दिन मनाया जाता है ट्यूबरक्लोसिस डे
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

24 मार्च यानि आज ही के दिन मनाया जाता है ट्यूबरक्लोसिस डे

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
downloadEpubImage

ट्यूबरक्लोसिस डे पूरी दुनिया में 24 मार्च को मनाया जाता है. हिंदी शब्दावली के अनुसार इसे विश्व क्षय रोग के नाम से भी जाना जाता है. साल 1882 में रॉबर्ट कोच ने टीबी के जीवाणु की खोज की थी.

इसलिए इस घातक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल इस दिन को याद किया जाता है. साथ ही कुछ शैक्षिक संस्थान में आज के दिन टीबी से बचने के उपाय और लक्षण की जानकारी दी जाती है.

हालांकि टीबी का इलाज हमारे देश में मौजूद है फिर भी घातक स्वास्थ्य स्थिति के चलते हर साल विकासशील देशों में लगभग 1.5 मिलियन लोग टीबी से मर जाते हैं.

माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नाम का बैक्टीरिया टीबी की वजह से बनता है. ये बीमारी हवा से फैलती है. इसलिए लोगों को आमतौर पर टीबी हो जाता है. ये बीमारी किसी टीबी रोगी के संपर्क में आने पर फैलती है. वहीं टीबी का कोई भी लक्षण पहले दिखाई नहीं देते हैं लेकिन संक्रमण जीवित होने पर वो बाद में सक्रिय हो सकता है.

टीबी के लक्षण
अगर किसी को 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक खांसी आ रही है
खांसी में खून या थूक का आना
बुखार होना
भूख में कमी
छाती में दर्द
थकान का अनुभव होना

ट्यूबरक्लोसिस से बचने के उपाय

* बच्चों को बीसीजी वैक्सीन लगवाना

* टीबी रोगी के पास मास्क पहन कर जाएं

* टीबी के रोगी के पास श्वसन स्वच्छता बनाए रखी जानी चाहिए.

* टीबी के बारे में शिक्षा और जागरूकता बीमारी को कम कर सकती है.

टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य साल 2025 तक पूरा होना मुश्किल है क्योंकि टीबी मरीजों के आंकड़े हर साल बढ़ रहे हैं. साल 2017 में पूरे देश में 17 लाख 34 हजार 905 टीबी मरीज मिले थे. जबकि साल 2018 में ये संख्या बढ़कर 21 लाख 1 हजार 82 हो गई.

वहीं साल 2019 में देश में चिन्हित मरीजों की संख्या 24 लाख 1 हजार 589 थी, लेकिन साल 2020 में टीबी मरीजों की संख्या काफी गिर गई. पिछले साल देश में 18 लाख 11 हजार 105 मरीज मिले थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कब हो रहा है चैत्र नवरात्रि के पर्व का आरंभ ?
Next: देश में कोरोना का कहर जारी गुजरात में आये लगभग 1730 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.