Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना का कहर जारी गुजरात में आये लगभग 1730 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना का कहर जारी गुजरात में आये लगभग 1730 नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (11)

देश भर में कोरोना की लहर एक बार फिर कहर मचाते हुए दिख रही है. दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में कोरोना के मामले दर्ज हो रहे है. वहीं, बीते दिन गुजरात में 1 हजार 730 नए मामले सामने आये है जो अब तक एक दिन में दर्ज हुए आंकड़ों में सबसे अधिक है.

1 मार्च से शुरु हुई गुजरात विधानसभा सत्र में अब तक 9 विधायक कोरोना से संक्रमित हुए हैं. कांग्रेस विधायक नौशाद सोलंकी समेत पुंजा वंश कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, बीजेपी विधायक विजय पटेल और मोहन दोदिया भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव हुए.

वडोदरा में सांसद रंजन भट्ट और बीजेपी विधायक दभोई सैलेश मेहता भी बीते हफ्ते कोरोना से संक्रमित हुए. मंगलवार को विधासभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विजिटर्स और अन्य लोगों के प्रवेश पर सदन में रोक लगा दी.

उन्होंने कहा कि मंत्रियों के स्टाफ सदस्य कोरोना से संक्रमित हो रहे है. मेरी सभी मंत्रियों से अपील है कि वो बाहर के लोगों को सदन में ना लेकर आये आपको बता दें, 1 अप्रैल तक विधानसभा का सत्र चलेगा.

स्पीकर ने सभी मंत्रियों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि यहां लोग कोरोना नियमों का पालन करने में लापरवाही दिखा रहे हैं उन्होंने नाम लेते हुए

कहा कि नौशादाभाई तीन दिन पहले जब मेरे ऑफिस में आये तो उन्होंने बात करने के दौरान अपने मूंह से मास्क को हटाया. मैं यहां किसी की शिकायत नहीं कर रहा लेकिन लगातार इस तरह की लापरवाही कोरोना को फैला सकती है

आपको बता दें, कांग्रेस के मुख्य सचेतक अश्विन कोतवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लगातार बढ़ते कोरोना के आंकड़े को देख हम चाहते हैं कि विधानसभा सत्र को रोक दिया जाए लेकिन बीजेपी ऐसा होने नहीं दे

रही उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल लव जिहाद कानून को पास करना चाहती है वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा के सत्र को रोकने को लेकर अब तक किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है.

Post navigation

Previous: 24 मार्च यानि आज ही के दिन मनाया जाता है ट्यूबरक्लोसिस डे
Next: अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी करके 10 लोगों की हत्या करने वाला अहमद हुआ अरेस्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.