Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी करके 10 लोगों की हत्या करने वाला अहमद हुआ अरेस्ट
  • देश
  • विदेश

अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी करके 10 लोगों की हत्या करने वाला अहमद हुआ अरेस्ट

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
1616559623_032321bouldershoot_960x540

वाशिंगटन: अमेरिका के कोलोराडो (Colorado) के बोल्डर स्थित सुपरमार्केट में अंधाधुंध गोलीबारी कर 10 लोगों को मौत के घाट उताने वाले शूटर की शिनाख्त हो गई है। उसका नाम अहमद अल अलीवी अलीसा (Ahmad Al Aliwi Alissa) है। पुलिस ने 21 वर्षीय कातिल को हिरासत में ले लिया है। गोलीबारी में वह भी जख्मी हो गया था, लिहाजा उसे पहले अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उस पर क़त्ल का केस दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

मंगलवार (मार्च 23, 2021) को उसने जिस सुपरमार्केट में फायरिंग की, वहाँ अच्छी-खासी भीड़ थी। मरने वालों में एक पुलिस अफसर भी शामिल हैं। फिलहाल इस घटना के पीछे की मंशा का पता नहीं चल पाया है। किन्तु माना जा रहा है कि हमलावर अकेला ही था। उसने हल्के वजन वाले AR-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल का इस्तेमाल किया। पुलिस हथियार का पता लगाने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में ही गुजारा है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि उसकी पहचान उजागर होने से पहले अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने इस नरसंहार के लिए किसी ‘श्वेत व्यक्ति’ को जिम्मेदार बताया था। मीना ने लिखा था कि अटलांटा शूट को अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं और ‘हिंसक श्वेत लोग’ हमारे लोकतंत्र के लिए बड़ा ख़तरा हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना का कहर जारी गुजरात में आये लगभग 1730 नए मामले
Next: जानिए कैसा है आज यानि 24 मार्च 2021 का आपका राशिफल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.