Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुई अभिनेत्री कंगना रनौत
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुई अभिनेत्री कंगना रनौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

आज सुबह चेन्नई के बाद मुम्बई में हुए अपनी आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि राजनीति का हिस्सा बनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं हैं.

पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर लगातार विवादित टिप्पणियां करती आ रहीं और अपने विवादित बयानों से महाराष्ट्र की सरकार को निशाने पर लेने वाली कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा मेरे लिए पॉलिटिक्स की दुनिया बहुत ही अनजान है.

मैं अगर देश और राष्ट्रवाद के बारे में बात करती हूं या मैं किसानों के बारे में, कृषि कानूनों के बारे में बात करती हूं, जो मुझे सीधे तौर पर प्रभावित करती है; तो मुझे कहा जाता है कि मैं पॉलिटीशियन बनना चाहती हूं. मगर ऐसा कुछ नहीं है

कंगना ने आगे कहा मैं एक नागरिक के तौर पर हर चीज पर अपनी प्रतिक्रिया देती हूं और राजनीति से मेरा दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. कुछ लोग इस बात से बहुत नाराज हो गये कि मैं राष्ट्रवाद पर कैसे बात कर सकती हूं या मुझे इतनी क्या पड़ी है कि मैं कृषि कानूनों पर बात करूं?

उन्हें मेरे बात से तकलीफ होती है मगर वो लोग सोचते हैं कि वो हर चीज पर बात कर सकते हैं. वो सोचते हैं कि मेरी हिम्मत कैसे हुई कि मैं ये सब कहूं? तो जब उन्हें मेरी इन्हीं बातों से तकलीफ हुई और दर्द हुआ तो इसके चलते उन्होंने कई तमाशे किये जो सबने देखे

कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ललकारते हुए बनाये गये वीडियो से जुड़े एक सवाल का भी जवाब दिया. क्या ‘थलाइवी’ फिल्म में अपनी गर्जना वाले एक सीन से उन्होंने‌ इस वीडियो को बनाने की प्रेरणा ली थी? इसपर कंगना ने कहा उस वक्त बहुत सारी चीजें हो रहीं थीं.

लग रहा था कि रील और रियललाइफ दोनों मिक्स हो रही है. देश का इतिहास रहा है कि जो एक नारी का अपमान करता है, उसका पतन निर्धारित है. इतिहास इसका गवाह रहा है. रावण ने सीता का अपमान किया था, कौरवों ने द्रोपदी का अपमान किया था. मैं इनमें से किसी देवी के समकक्ष नहीं हूं, लेकिन मैं भी एक नारी हूं

कंगना ने कहा मैंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था. मैंने एक महिला होने के नाते बस अपनी इंटीग्रिटी की रक्षा करने की बात कही थी. ऐसे में मेरी बेइज्जती की गयी.

ऐसे में जब मैंने वो वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया तो मैंने जो कुछ भी‌ कहा, उसपर मैंने वो सब यकीन के साथ कहा था. जब भी आप किसी महिला का अपमान करेंगे आपका पतन और तबाही निश्चित है.

उल्लेखनीय है कि मुम्बई के एक पांच सितारा होटल में ‘थलाइवी’ के ट्रेलर लॉन्च में कंगना रनौत एक विंटेज कार में पहुंचीं. इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनी हुई थी और बालों में गजरा लगाया हुआ था.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना ने कहा कि फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें लगा कि जया मां (जे जयललिता) का आर्शीवाद उनके साथ है और शूटिंग के दौरान जया मां उनका मार्गदर्शन कर रही हैं.

कंगना ने कहा कि जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला तो उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था कि वे पर्दे पर जयललिता की दिखेंगी और इस रोल को सहजता से निभा पाएंगी.

Post navigation

Previous: क्या बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान आये कोरोना की चपेट में जाने। ..
Next: देश की राजधानी दिल्ली की सरकार ने जारी किए होली को लेकर दिशानिर्देश

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.