Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद के गड़बड़झाला में स्थित दुकानों में अचानक लगी आग
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद के गड़बड़झाला में स्थित दुकानों में अचानक लगी आग

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2021-03-24 at 9_46_50 AM (1)

अमीनाबाद के गड़बड़झाला बाजार में स्थित दुकानों से बुधवार सुबह करीब छह बजे धुंआ और आग की लपटें निकलते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी आनन फानन दमकल को दी।

दमकल कमिर्यों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक प्लास्टिक की दुकान-गोदाम, दो ज्वैलरी समेत चार दुकानें जल गईं।

अतिव्यस्त अमीनाबाद की गड़बड़झाला मार्केट में संजीव जैन की जैन प्लास्टिक के नाम से दुकान है। उनके पड़ोस में ही फहद की गोल्ड पैलेस के नाम से ज्वैलरी की दुकान है।

बुधवार सुबह दोनों दुकानों से भीषण धुंआ और आग की लपटें निकलती देख आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और पुलिस व दमकल को सूचना दी।

देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच आग की चपेट में पड़ोस स्थित सुरेश साहू और महेश साहू की साहू पापड़ की दुकान एवं अजय अग्रवाल की जीसी ज्वैलर्स शॉप भी आग की चपेट में आकर जलने लगे।

अमीनाबाद में आग से प्लास्टिक दुकान-गोदाम, दो ज्वैलरी शॉप समेत चार दुकानें जली।

सूचना पाते ही मौके पर हजरतगंज, चौक के फायर कर्मी और सीएफओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने वाटर मिस्ट टेंडर से आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

इंस्पेक्टर अमीनाबाद ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। सिर्फ प्लास्टिक की दुकान-गोदाम, पापड़ की दुकान, गोल्ड पैलेस ज्वैलरी शॉप ज्यादा जली है। वहीं, जीसी ज्वैलर्स में आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

प्लास्टिक दुकान और गोदाम में अग्निकांड के दौरान दमघोंटू धुंआ चारों तरफ फैल गया। इसलिए एहतियातन आस पड़ोस के मकान खाली कराए गए। लोगों को घरों से बाहर बुला लिया गया।

जिससे धुंए के कारण उन्हें दिकक्त न हो। सीएफओ ने बताया कि प्लास्टिक आग के कारण पिघल रही थी। जिससे बहुत काला धुंआ निकल रहा था। दमकल कर्मियों को भी आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतें हुईं।

गोदाम में प्लास्टिक का माल ठसाठस भरा था। वहां पर कोई भी फायर उपकरण नहीं थे। गोदाम और दुकान एक ही इमारत में थी। जिससे काफी दिक्कतें हुई। होली के त्योहार के कारण दो दिन पहले ही प्लास्टिक दुकानदार ने माल भी मंगवाया था।

इंस्पेक्टर अमीनाबाद ने बताया कि गोल्ड ज्वैलरी शॉप और प्लास्टिक की दुकान के बीच में एक बिजली का खंभा है। लोगों का कहना है कि सुबह खंभे पर बंदर थे और तार हिला रहे थे। जिससे शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। हालांकि आग लगने के मूल कारणों की जांच की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में होली पर रखना होगा इन बातों का ध्यान योगी सरकार ने दिए निर्देश
Next: MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से सुरक्षा के लिए लोगों से की मास्क वितरित करने की अपील

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.