Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से सुरक्षा के लिए लोगों से की मास्क वितरित करने की अपील
  • देश
  • मध्य प्रदेश

MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से सुरक्षा के लिए लोगों से की मास्क वितरित करने की अपील

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
23_03_2021-cm_shivraj_mera_mask_programme_12

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए लोगों से मास्क वितरित करने की अपील की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो लोग सक्षम हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे वंचितों को फेस मास्क वितरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार भी मास्क वितरित करने का प्रयास करेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दुकानें के सामने गोल घेरा भी बनाया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।

‘कोरोना के गहराते संकट से बेचैन हैं’
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह सूबे में महामारी के गहराते संकट से बेचैन हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि मौजूदा हालात के मद्देनजर वे महामारी से बचाव की हिदायतों का पूरी तरह पालन करें।  उन्होंने कोविड-19 को लेकर यहां एक जन जागरूकता कार्यक्रम में कहा, ”हमने बहुत मुश्किल से इस महामारी पर नियंत्रण प्राप्त किया था और एक वक्त ऐसा भी आया जब राज्य भर में (दैनिक आधार पर) इसके नये मामलों की संख्या घटकर महज 141 रह गई थी।

मंगलवार को 1502 नए मामले आए सामने
मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1502 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,78,577 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में चार और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3912 हो गई है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 387 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 352 एवं जबलपुर में 124 नये मामले आये।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद के गड़बड़झाला में स्थित दुकानों में अचानक लगी आग
Next: शिवराज सरकार अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण को वैध करने के लिए लाएगी बिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.