Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • होली पर हल्दी का लगाये उबटन, दूर होती है ग्रहों की अशुभता, स्वास्थ्य के लिए भी है लाभदायक
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

होली पर हल्दी का लगाये उबटन, दूर होती है ग्रहों की अशुभता, स्वास्थ्य के लिए भी है लाभदायक

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (3)

होली का पर्व प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है. होली पर बुराईयों का त्याग किया जाता है. इस पर्व को हषोल्लास का पर्व भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार होली का पर्व 29 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन रंगों की होली खेली जाएगी. होली के पर्व पर हल्दी का उबटन ग्रहों की अशुभता को दूर करने में बहुत ही प्रभावी माना गया है. हल्दी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है. भगवान विष्णु और देव गुरू बृहस्पति हल्दी के प्रयोग से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं. होली पर हल्दी का प्रयोग कई प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाला माना गया है.

हल्दी सेहत के लिए भी फायदेमंद
हल्दी बेहद गुणकारी है. सेहत को बेहतर और निरोग रखने में भी हल्दी बहुत ही लाभकारी बताई गई है. हल्दी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को ठीक करने और रोग को दूर भागने में सक्षम होते हैं. इसलिए हर घर में हल्दी का प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है. हल्दी शरीर की इम्युनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है. जिससे कई प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाव होता है.

होली पर हल्दी का उबटन लगाएं
29 मार्च को कृष्ण प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाएगी. होली के खेलने के बाद हल्दी उबटन लगाने से बृहस्पति ग्रह के दोष दूर होते हैं. बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, उच्च पद और बिजनेस आदि का कारक माना गया है. होली के दिन स्नान करने से पहले हल्दी का उबटन लगाने से गुरू ग्रह को मजबूती मिलती है. गुरू के साथ साथ सूर्य से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: भाजपा अपने प्रत्याशी का नाम आज कर सकती है घोषित
Next: खुलकर मुस्कुराने के पहले इन उपायों से अपने होंठो को बनाये और भी खूबसूरत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.