Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरएसएस को लिया अपने निशाने पर कही बड़ी बात कहा नहीं मानते अब संघ परिवार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरएसएस को लिया अपने निशाने पर कही बड़ी बात कहा नहीं मानते अब संघ परिवार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
images

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब RSS को संघ परिवार मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वह अब आरएसएस को ‘संघ परिवार’ नहीं कहेंगे. साथ ही राहुल ने आरोप लगाया है कि RSS में महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है.

वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं है. परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है. अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूंगा.

राहुल गांधी बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर अक्सर हमलावर रहते हैं. अब बार-बार वह आरएसएस को भी अपने निशाने पर लेने लगे हैं. एक दिन पहले राहुल गांधी ने पुलिस को विशेष शक्ति देने के प्रावधान वाले एक विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘आरएसएस-भाजपा मय’ हो गए हैं.

मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है।

अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूँगा!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 25, 2021

राहुल ने ट्वीट में लिखा था बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह आरएसएस-भाजपा मय हो चुके हैं. लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है. विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज उठाता रहेगा- हम नहीं डरते

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: MP में तीन भाइयों को शराब की लत पड़ी भारी, सैनिटाइजर पीने से हुई मौत
Next: जनता के लिए खुल गया ट्यूलिप गार्डन देखे तस्वीरें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.