Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी शिमला में किशोरी से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • क्राइम
  • देश

राजधानी शिमला में किशोरी से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (8)

12 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, मामले की पड़ताल की जा रही है.

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 90 किमी दूर जुब्बल क्षेत्र में की घटना है. किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. 12 साल की किशोरी मूल रूप से नेपाल से है और आरोपी रिश्तेदार हैं. किशोरी का परिवार क्षेत्र में एक बागवान के पास मजदूरी करता है और यहीं रहता है.

पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं. तीनों एक कमरे में रात को अंदर से ताला लगाकर सोती हैं. सुबह जब उसने कमरे में प्रवेश किया तो घर में ताला बदला हुआ मिला.

तीन बेटियों में सबसे बड़ी 12 साल की बेटी गायब थी. पूछने पर छोटी बेटी ने बताया कि रात के समय कमरे में रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति आया था और उसने उसे बाहर बुलाया. मां के पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी और इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई.

डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है. तीनों आरोपी पीड़िता के मुंह बोले रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. वहीं, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने दिए ये आदेश
Next: उत्तर कोरिया ने जापान के पास समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइलों का किया प्रक्षेपण: जापानी प्रधान मंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.