Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता
  • देश
  • बिजनेस

पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
b419559061e568f12680edce2f9c97da

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते खपत में कमी की आशंका के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ते हुए.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फरवरी से कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, जिससे घरेलू स्तर पर भी राहत देखने को मिली है.

बता दें कि राज्यों में कराधान (वैट) की स्थानीय दरों और परिवहन लागत के आधार पर देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर होता है. पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी.

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 90.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.10 रुपये प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 97.40 रुपये से घटकर 97.19 रुपये प्रति लीटर हो गई

जबकि डीजल 88.42 रुपये से घटकर 88.20 रुपये प्रति लीटर हो गया चेन्नई में आज पेट्रोल 92.77 और डीजल 86.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 90.98 और डीजल 83.98 रुपये प्रति लीटर है.

वहीं यूरोप में कोरोना के गहराते कहर के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल सुस्त पड़ गई है. बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चे तेल के दाम में 6.52 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड करीब 6 हफ्ते के बाद 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है और बीते 15 दिनों में कच्चे तेल का भाव 15 फीसदी से ज्यादा टूटा है.

Post navigation

Previous: सीएमएस महानगर में शिक्षक देवेश तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लखनऊ की महानगर ब्रांच सील
Next: बिहार में RJD ने किसानों के भारत बंद का किया समर्थन, तेजस्वी ने कही यह बात

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.