Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार में RJD ने किसानों के भारत बंद का किया समर्थन, तेजस्वी ने कही यह बात
  • देश
  • बिहार

बिहार में RJD ने किसानों के भारत बंद का किया समर्थन, तेजस्वी ने कही यह बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

शुक्रवार 26 मार्च के किसानों के भारत बंद का राष्‍ट्रीय जनता दल ने समर्थन किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनका मुद्दा बेरोजगारी होगा। विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी विधायकों के हंगामा तथा उन्‍हें पुलिस द्वारा जबरन निकाले जाने की घटना के बारे में तेजस्वी ने कहा कि अधिकारियों को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने क्लीनचिट दी है। तेजस्‍वी ने मुख्‍यमंत्री से पूछा कि क्‍या सदन में किसी बिल का विरोध पहली बार हुआ? क्‍या विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष को पहली बार घेरा गया? हां, यह पहली बार ऐसा जरूर हुआ है कि पुलिस के बल पुलिस बिल पास हुआ। विधायकों की पिटाई भी पहली बार हुई। तेजस्‍वी ने यह भी कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के मुंह से मर्यादा की बातें अच्‍छी नहीं लगतीं।

समाजवादियों ने आसन पर बैठकर चलाया था हाउस

तेजस्‍वी ने कहा कि आज से 46-47 साल पहले समाजवादियों ने आसन पर बैठकर हाउस चलाया था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन किसी ने पुलिस को नहीं बुलाया था। कर्पूरी ठाकुर भी विधेयक लाए थे। विपक्ष के विरोध के बाद उन्होंने सेलेक्ट कमेटी में भेजा गया था।

कर्पूरी ठाकुर ने तीन दिन तीन रात सदन में दिया था धरना

1986 में नीतीश भी हाउस के सदस्य थे। कर्पूरी नेता प्रतिपक्ष थे। एचइसी को लेकर तीन दिन तीन रात तक विधानसभा में ही धरना दिया और सोये। नीतीश खुद भी सदस्य थे। कर्पूरी ठाकुर तीन दिन सदन के अंदर ही सोये। तब कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन पुलिस को नहीं बुलाया गया।

पहले की लोकतंत्र की हत्‍या, अब कर रहे मर्यादा की बातें

तेजस्‍वी ने आगे कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार असत्‍य बोल रहे हैं। उन्‍होंने लोकतंत्र की हत्या की है। आज वे मर्यादा की बात कर रहे हैं। उन्हीं के मंत्री इसी विधानसभा के बजट सत्र में अंगुली दिखाकर बहस करते दिखे। तब तो उन्‍होंने मर्यादा की बात नहीं की। केवल आसन की तौहीन को देखते रहे।

किसानों के भारत बंद को आरजेडी ने दिया समर्थन

आरजेडी ने 26 मार्च के किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने भी किसानों को समर्थन दिया हे। किसानों के समर्थन में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,  प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा व अन्य कांग्रेसी धरना पर बैठे।

Post navigation

Previous: पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता
Next: यूपी सरकार को हाई कोर्ट से मिला बड़ा झटका, इस दिन होगा शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का चुनाव

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.