Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने से जुडी एक अच्छी खबर सोने की कीमतों में लगातार गिरावट
  • गैजेट्स
  • देश

सोने से जुडी एक अच्छी खबर सोने की कीमतों में लगातार गिरावट

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

अगर आप इस होली पर सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. होली से पहले भारत में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को 22 कैरेट सोने का दाम 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गईं.

शनिवार को सोने की कीमतों में 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई. इस गिरावट के बाद सोने की दरें (22 कैरेट का 10 ग्राम) 43,920 रुपये से घटकर 43,760 रुपये हो गई.

24 कैरेट सोने की कीमत 44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 44,760 रुपये हो गई है. बता दें कि पिछले 6 महीनों में सोने का दाम 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरा है.

गुड रिटर्न बेवसाइट्स के मुताबिक, दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. चेन्नई में यह 42,160 रुपये पर कारोबार कर रहा है. मुंबई में 43,760 रुपये में बेची जा रही है.

आज केरल में 22 कैरेट सोना खरीद रहे हैं, तो आपको 41,700 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 45,490 रुपये है. लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,850 और 24 कैरेट सोने की कीमत 47,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पटना में 22 कैरेट और , 24 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 43,760 और 44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

जानकारों की मानें तो सोने की कीमत वर्तमान में 44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वर्तमान में सोने का मूल्य 44,400 रुपये से 45,200 रुपये के बीच है. यह जल्द ही MCX पर 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा.

अनुज गुप्ता ने कहा कि अगले दो महीनों में सोने की कीमत 48,000 रुपये तक जाने की उम्मीद की जा सकती है. वहीं, दो महीने में चांदी 70,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये तक के बीच होगी. वहीं, एक अन्य जानकार बताते हैं कि सोने में अत्यधिक तेजी आने की उम्मीद है और यह 45,500 रुपये के स्तर को पार कर 48,000 रुपये पर पहुंच जाएगी

कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी दोनों की सेंटिमेंट्स सकारात्मक है और निवेशकों को सोने और चांदी के निवेश बनाए रखने का सुझाव दिया है. सोने की कीमत MCX पर 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की उम्मीद है, जबकि चांदी की कीमत 72,000 रुपये पर पहुंचने की संभावना है.

IIFL सिक्योरिटीज में कमोडिटीज और करेंसी ट्रेड के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सोने और चांदी की कीमतों पर बात करते हुए कहा कि सोने की कीमत में यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में आसानी के कारण है. ब्रेंट क्रूड इस साल गर्मियों में $80 प्रति बैरल तक पहुंच गया. अगले दो महीनों में पीली धातु में निवेश का सुनहरा अवसर है.

Post navigation

Previous: सफलता की कुंजी : कार्य की सफलता के लिए खुद से करें ये सवाल
Next: राजस्थान में विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस आज प्रत्याशियों के नाम कर सकती है घोषित

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.