Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदी की आज मुलाकात
  • देश

शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदी की आज मुलाकात

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
gyugu

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में सरकार गठन को लेकर हो रही देरी के बीच आज राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्‍यक्ष शरद पवार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे. हालांकि उनकी यह मुलाकात महाराष्‍ट्र में किसानों के हालातों को लेकर होगी. जानकारी के अनुसार, पवार और पीएम मोदी के बीच मुलाकात आज दोपहर 12:40 बजे होगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में शिवसेना के सांसद भी मौजूद रह सकते हैं. 

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCP की तारीफ की थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र में शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी NCP की तारीफ की थी. उन्‍होंने संसद में विरोध जताने के लिए सदस्‍यों द्वारा वेल में आकर नारेबाजी करने के चलन की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा था कि बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों को बीजू जनता दल (BJD) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से सीख लेनी चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के 250वें सत्र के अवसर पर ‘भारतीय राजनीति में राज्यसभा की भूमिका… आगे का मार्ग’ विषय पर हुई विशेष चर्चा में भाग लेते हुए यह बात कही थी. उन्‍होंने कहा कि कहा कि एनसीपी और बीजद ने खुद ही तय किया कि वे आसन के समक्ष नहीं आएंगे. इस तरह पीएम मोदी ने दोनों दलों की सराहना करते हुए कहा कि एनसीपी और बीजद के सदस्य आसन के समक्ष नहीं आते. उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने खुद ही तय किया है कि उनके सदस्य आसन के समक्ष नहीं आएंगे. उनके सदस्यों ने इस नियम का पालन भी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पार्टियों की मिसाल देते हुए कहा था, ‘बीजेपी और अन्य दलों को भी इससे सीख लेनी चाहिए.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से एक बार बीजेपी सरकार पर निशाना साधा
Next: 19 अक्टूबर) को संजय राउत ने लिखा था, ‘अगर जिंदगी में कुछ पाना हो तो तरीके बदलो,

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.