Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी की तारीख भी करी जारी
  • देश
  • बिहार
  • साहित्य

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी की तारीख भी करी जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 26 मार्च, 2021 को 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित कर दिए. अब बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी की तारीख भी जारी कर दी है.

जो स्टूडेंट्स 1 या अधिक विषय में प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए 1 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं. 7 अप्रैल तक ही स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्क्रूटनी के आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करें.

सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.

स्क्रूटनी या रीचेक के लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें.

अप्लीकेशन आईडी के जरिए लॉग-इन करें.

फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.

पिछले वर्ष के नियमों के अनुसार स्क्रूटनी के लिए छात्रों को पहले बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन आईडी बनानी होगी. स्क्रूटनी आवेदन के लिए प्रति पेपर 70 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

कम्पार्टमेंटल परीक्षा 29 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित होगी. परीक्षा में भाग लेने वाले साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परीक्षार्थी 5 से 10 अप्रैल तक परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया ने की कुछ थ्रोबैक होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर खूब हो रही वायरल
Next: इंदौर में कोरोना के लगभग 15 दिन से लगातार मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.