Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंदौर में कोरोना के लगभग 15 दिन से लगातार मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य

इंदौर में कोरोना के लगभग 15 दिन से लगातार मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
_113300513_gettyimages-1208929774

इंदौर के शहर के चार क्षेत्रों राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा, लसूड़िया थाना और पलासिया थाना क्षेत्रों में रोज 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. इन इलाकों की हालत सबसे खराब है. इसके मद्देनजर हर थाना क्षेत्र में एक-एक डॉक्टर को तैनात किया गया है

जो पॉजिटिव आने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग का काम कर रहा है. इंदौर में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 619 नए मरीज मिले. यहां पॉजिटिव रेट 17% हो गया है और दो की मौत भी हुई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 2834 हो गई है.

गौरतलब है कि बीते 15 दिन से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के पास मैन पावर की कमी के चलते रोज महज 35 लोगों की ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग मुश्किल से हो पा रही है. वैकल्पिक रूप से ऐसे इलाके, जहां कम मरीज आ रहे हैं, वहां के स्टाफ को इन इलाकों में भेजने पर विचार किया जा रहा है.

इधर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा कोविड संक्रमित मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और खाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सुपर स्पेशिएलिटी उन्होंने मरीजों से दवा की उपलब्धता, भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.

यहां करीब 200 मरीज भर्ती हैं. हालांकि मरीजों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की. डॉक्टरों ने संभागायुक्त डॉ. शर्मा को बताया कि मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी बात परिजनों से लगातार कराई जा रही है.

गौरतलब है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हफ्तेभर पहले ही सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल को कोविड संक्रमित मरीजों के लिए शुरू किया गया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मैन पावर तीन अन्य अस्पतालों में भी बंट गया है.

इसलिए अब कॉलेज प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि एमटीएच अस्पताल व एमआर टीबी अस्पताल से कुछ यूनिट्स की ड्यूटी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में लगाई जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी की तारीख भी करी जारी
Next: जाने इस साल होलिका दहन का क्या है सही और शुभ मुहूर्त बन रहा है ध्रुव योग का संयोग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.