Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बोयरस्टो ने अपने अंदाज में गावस्कर को दिया जवाब, कहा- कोई बयान देने से पहले मुझे कॉल कर…..
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

बोयरस्टो ने अपने अंदाज में गावस्कर को दिया जवाब, कहा- कोई बयान देने से पहले मुझे कॉल कर…..

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
27_03_2021-jonny_bairstow_vs_ind_2nd_odi1_21504029

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 124 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की टीम ने दूसरे वनडे में भारत द्वारा दिए गए 337 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की। कुछ दिन पहले ही पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बोयरस्टो के टेस्ट में फ्लॉप होने पर कहा था कि उनकी इस फॉर्मेट में रूचि नहीं है। अब इंग्लिश ओपनर ने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया है।

शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे खेला गया। यहां जेसन रॉय के साथ धमाकेदार ओपनिंग करते हुए पहले ओपनर बेयरस्टो ने जीत की नींव तैयार की और फिर बेन स्टोक्स के साथ 175 रन की साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर ली। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर के बयान पर जवाब भी दिया।

बेयरस्टो ने कहा, “सबसे पहले तो, नहीं मैंने अब तक ऐसा कुछ भी नहीं सुना और दूसरी बात मैं इस बात को जानने में दिलचस्पी रखूंगा कि आखिर कोई बिना मुझसे बात किए मेरे साथ संपर्क किए ऐसी राय कैसे कायम कर सकता है। क्योंकि मेरे और उनके बीच में अब तक तो किसी तरह से कोई भी बात चीज नहीं हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “तो मैं उनको कहना चाहूंगा कि वह मुझे कभी भी फोन करने के लिए फ्री हैं। उनका स्वागत है, मैं टेस्ट क्रिकेट में बेहतर करने के लिए उनसे बात करना चाहूंगा और हां मैं टेस्ट क्रिकेट में और बेहतर करते हुए इसका मजा उठाना चाहूंगा। जैसा की मैंने कहा, मेरा फोन ऑन है, अगर वह चाहते हैं तो मुझे फोन कर सकते हैं या फिर मैसेज करें।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अंकल रणधीर कपूर ने दी जानकारी
Next: 27 मार्च 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.