Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार: मिनी ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
  • देश
  • बिहार

बिहार: मिनी ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
road-accident-32_202012195178

बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महमदपुर थाने के डुमरिया पुल पर मिनी ट्रक और कार आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी-बेटा शामिल हैं। परिवार के सदस्य होली पर दिल्ली से सहरसा आ रहे थे। मृतकों की पहचान संजीव झा, इनकी पत्नी धीमी झा, आठ साल का बेटा राज झा और 12 साल की बेटी आस्था के रूप में हुई है। मृतक सहरसा जिले के बनगांव थाना के बनगांव गांव निवासी सी थे। संजीव झा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।

दिल्ली से सहरसा लौट रहा था परिवार

बताया जाता है कि बिहार के सहरसा निवासी संजीव झा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। होली को लेकर वे शुक्रवार को अपनी कार से पत्नी और बेटे-बेटी को लेकर सहरसा लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही महमदपुर थाना के डुमरिया पुल के पास पहुंची कि सामने से आ रहे मिर्ची लदे मिनी ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। किसी तरह कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला गया।

दो की घटनास्थल पर हुई मौत

भीषण टक्कर में कार में बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे महम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शवों का पोस्टमॉर्टम गोपालगंज के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Post navigation

Previous: 27 मार्च 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….
Next: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम केजरीवाल ने उठाये ये तीन बड़े कदम

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.