Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, उच्च सत्रीय कमेटी करेगी जांच
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, उच्च सत्रीय कमेटी करेगी जांच

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
work_from_home_6286892_835x547-m

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों गोरखपुर के दौरे पर हैं। रविवार को भी प्रात:काल की दिनचर्या के बाद जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के दौरान ही उन्होंने कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने से दुर्घटना में दो लोगों की मौत पर शोक जताने के साथ इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश भी दिया है। उन्होंने आग के कारण दुर्घटना में घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश देने के साथ ही संस्थान में शीघ्र ही चिकित्सा सेवा भी शुरु कराने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग के कारण हुई दुर्घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वहां पर जिला प्रशासन से सभी घायलों को समुचित इलाज कराने तथा इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने आग लगने के कारण की जांच करने के लिए उच्च स्तरीय समिति भी गठित की है। इस समिति को आग के कारण दुर्घटना तथा दुर्घटना के कारणों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस समिति में डीजी फायर सर्विस के साथ आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा हैं। यह टीम कानपुर में तत्काल मौके पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जांच करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जैसे पूर्व में सभी अस्पतालों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए थे पर पुन: से सभी अस्पतालों में जांच करा ली जाए ताकि इस तरह की दुर्घटना प्रदेश में कहीं अन्य अस्पताल में न हो।

गौरतलब है कि रविवार की सुबह कानपुर के लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट के स्टोर में शार्ट सॢकट से आग लग गई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। हृदय रोग संस्थान की सेंट्रल एयरकंडिशनर बिल्डिंग में धुआं भरने से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन वहां के कर्मचारियों ने शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। धुएं की वजह से दो बुजुर्ग मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई। मरीजों को हृदय रोग संस्थान की नई ओपीडी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। गंभीर मरीजों को हैलट अस्पताल के वार्ड-तीन में शिफ्ट कराया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने मौत की पुष्टि की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्लीन अप से ही फेशियल जैसा पाए निखार, बस इन स्टेप्स को करे फॉलो
Next: APES ने की सूती धागे के निर्यात पर नियंत्रण की मांग, परिधान उद्योग पर पड़ रहा प्रभाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.