Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश में अप्रैल की जगह मई में होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में अप्रैल की जगह मई में होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

भोपाल: मध्य प्रदेश में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। वहीँ इसका असर अब एक बार फिर से परीक्षाओं पर दिखना आरम्भ हो चुका है। बीते शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है कि, ‘बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण और छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं अप्रैल की जगह मई में आयोजित होंगी।’

बीते कल ही इस बारे में बात करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘ग्रैजुएशन फाइनल ईयर और पोस्ट ग्रैजुएशन के चौथे सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होगी। जबकि ग्रैजुएशन के फर्स्ट और सेकंड ईयर के अलावा पोस्ट ग्रैजुएशन सेकंड सेमेस्टर के छात्रों की ओपन बुक पद्धति से परीक्षा कराई जाएगी’। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने यह भी बताया कि, ‘ग्रैजुएशन फाइनल ईयर में करीब 4 लाख 30 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि पोस्ट ग्रैजुएशन के फोर्थ सेमेस्टर में करीब 1 लाख 72 हज़ार छात्र परीक्षा देंगे।’

आप सभी को हम यह भी बता दें कि ओपन बुक पद्धति से परीक्षा देने वाले छात्रो की संख्या ग्रैजुएशन फर्स्ट ईयर में 5 लाख 33 हज़ार है तो सेकंड ईयर में 5 लाख 25 हज़ार हैं। वहीँ पोस्ट ग्रैजुएशन के सेकंड सेमेस्टर में छात्रों की संख्या 1 लाख 35 हज़ार है। जी दरअसल, सरकार ने यह फैसला बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया है। आपको हम यह भी बता दें कि बीते शनिवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के 2142 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है।

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर, 15 अप्रैल तक लगा मिनी लॉकडाउन
Next: प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 तक उ0प्र0 में हर गरीब के पास अपना आवास होगा: मुख्यमंत्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.