Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद बागपत निवासी सेना के हवलदार श्री पिंकू कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद बागपत निवासी सेना के हवलदार श्री पिंकू कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद बागपत निवासी सेना के हवलदार श्री पिंकू कुमार के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने शहीद श्री पिंकू कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने गोरखपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन के विस्तार कार्य का शिलान्यास तथा गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर खण्ड में नई फ्लाइट का शुभारम्भ किया
Next: सनी लियोनी ने इस अंदाज़ में मनाई पति संग होली देखे तस्वीरें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.