Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के ऋषिकेश में कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुए ताज होटल में नई बुकिंग को लेकर लगी रोक
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड के ऋषिकेश में कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुए ताज होटल में नई बुकिंग को लेकर लगी रोक

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
images

देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में बने ताज होटल एंड स्पा ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक अहम फैसला लिया है. होटल ने तीन दिनों के लिए किसी भी नई बुकिंग को लेने पर रोक लगा दी है.

यानी कि मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार तक होटल तो खुला रहेगा लेकिन कोई भी नई बुकिंग नहीं की जाएगी. दरअसल सोमवार को होटल के कुछ लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते होटल ने ये फैसला लिया है.

सुत्रों से मिली बड़ी जानकारी के मुताबिक होटल ताज वहां मौजूद मेहमानों के लिए चालू है. वहीं ये फैसला कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के पाए जाने के बाद लिया गया है.

होटल ताज के एक अधिकारी ने बताया कि वो मेहमानों, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रख रहे हैं और होटल में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ वहां की साफ सफाई का पूरा ध्यान रख रहे हैं.

होटल में रह चुके एक दंपति ने त्रिपादविसोर पर एक पोस्ट में अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि होटल के कुछ लोगों ने पिछले हफ्ते कोविड टेस्ट कराया था जिसमें से सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी और अचानक से होटल में स्टाफ की कमी देखी गई

फिर भी वहां की सेवाओं और साफ सफाई में कोई कमी नहीं देखने को मिली. साथ ही दंपति ने होटल की तारीफ करते हुए लिखा कि वहां के कर्मचारी एक चौथाई स्टाफ होने के बाद भी पूरी लगन से काम कर रहे हैं.

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है. देश ने 22 से 28 मार्च के बीच सबसे ज्यादा कोविड केस सामने आए हैं. जिसमें पिछले सात दिनों में 1.3 लाख से ज्यादा मामलों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं सभी एयरलाइंस और बड़े होटल में साफ सफाई के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर फारूख अब्दुल्ला आये कोरोना की चपेट में ट्वीट कर दी जानकारी
Next: पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती जाने अपने शहर का दाम ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.