Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देशभर के इन राज्यों से UK आने वालों को लानी होगी कोरोना रिपोर्ट, एक अप्रैल से सख्ती से लागू होगी व्यवस्था
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

देशभर के इन राज्यों से UK आने वालों को लानी होगी कोरोना रिपोर्ट, एक अप्रैल से सख्ती से लागू होगी व्यवस्था

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। सरकार ने 12 राज्यों से आने वाले यात्रियों से उत्तराखंड आने के दौरान अपने साथ कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाने को कहा है। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। यह स्पष्ट किया गया है कि यह रिपोर्ट उत्तराखंड आने से पहले के 72 घंटे से अधिक अवधि की नहीं होनी चाहिए।

इस समय पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इनमें से भी कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पिछले एक पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिला है। हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेला शुरू हो रहा है। इसके अलावा स्थानीय मेलों का भी आयोजन होना है। इनमें बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उत्तराखंड में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने इस पर नियंत्रण पाने को अब बाहर से आने वाले यात्रियों पर सख्ती की है।

सरकार ने कहा है कि राज्य में आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बार्डर चेकपोस्ट पर कोरोना की रेंडम जांच की जाएगी। सभी को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एसओपी का अनुपालन करना होगा।

इन 12 राज्यों से आने वालों को लानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार, अब तक 1713 की गई जान
Next: जानिए आखिर क्यों बसौड़े के दिन खाया जाता है बासा भोजन…

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.