Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब के पटियाला में एक तेज रफ्तार कार से हुआ बड़ा हादसा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पंजाब के पटियाला में एक तेज रफ्तार कार से हुआ बड़ा हादसा

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
download (9)

पंजाब के पटियाला में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. यहां किसान आंदोलन के समर्थन में बैठे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. कार की रफ्तार इतनी थी कि टक्कर के बाद उसके परखच्चे उड़ गए.

इस हादसे में तो एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन सबका इलाज चल रहा है. सूत्रों के अनुसार उन्हें काफी गहरी चोटें आई हैं. कुछ दिनों पहले अमृतसर में भी ऐसी ही घटना हुई थी. पंजाब में तेज रफ्तार कारों का कहर बढ़ रहा है.

इस घटना में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने एक दूसरी कार को टक्कर मारी. इसके बाद कार बेकाबू हो गई और वहां पास में ही धरने पर बैठे लोगों को कुचल दिया. मौके पर ही एक 65 वर्षिय आंदोलनकारी की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इससे पहले 26 जनवरी को धरने पर जा रहे किसानों के एक गुट पर टैंकर चढ़ गया था. इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे. ये सभी लगो किसान संगठनों की ओर से आयोजित धरने में अपना योगदान देने जा रहे थे.

मोहाली में एक तेज रफ्तार कार ने एयरपोर्ट रोड पर कई लोगों को कुचल दिया था. इसमें तीन लोगों को मौत हो गई थी जिसमें से एक शख्स मल्टी नेशलन कंपनी का अधिकारी भी था. इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए थे. इस तेज रफ्तार मर्सडिज पर ओवर स्पीड के चालान पहले भी हुए थे.

Post navigation

Previous: 31 मार्च का राशिफल जानिए आज का अपना राशिफल…..
Next: PAN कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स, आज है आखिरी दिन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.