Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुवाहाटी : कामाख्या मंदिर पहुंच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पूजा अर्चना
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

गुवाहाटी : कामाख्या मंदिर पहुंच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पूजा अर्चना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
-1617173317

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को गुवाहाटी में प्रख्यात कामाख्या मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की. मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी जैसी नहीं है, कांग्रेस चुनावों के दौरान लोगों से किए वादे निभाती है.

असम पहुंचे राहुल गांधी ने किए कामाख्या मंदिर में दर्शन, बोले- हम जो वादा  लोगों से कर रहे, उसे निभाएंगे | Assam elections Rahul Gandhi offers prayers  at Kamakhya Temple in ...

यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी पार्टी राज्य में चुनाव जीतती है तो वह क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा हमने पांच चीजों की गारंटी दी कांग्रेस इन ‘पांच वादों’ को कैसे पूरा करेगी, यह पूछने पर कांग्रेस नेता ने पूछा आप जानते हैं कि वादे का मतलब क्या होता है? हम भाजपा की तरह नहीं है, हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में की पूजा  अर्चना | Priyanka Gandhi Vadra offered prayer at Kamakhya Temple in Guwahati  - Hindi Oneindia

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में उनकी पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद इसे पूरा किया. उन्होंने पांच वादों में से एक का जिक्र करते हुए कहा असम में हमने चाय बागान कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाकर 365 रुपये करने का वादा किया है

कामाख्या देवी में पूजा-अर्चना कर राहुल गांधी ने की असम में चुनाव प्रचार की  शुरुआत, कही यह बात-assam elections rahul gandhi worshiped kamakhya temple  and started his election ...

राहुल गांधी ने छायगांव और बर्खेत्री में चुनावी रैलियां करने से पहले नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की. इन जगहों पर छह अप्रैल को अंतिम चरण में चुनाव होंगे.

Congress leader Rahul Gandhi worshiped at Kamakhya temple , Guwahati News  in Hindi - www.khaskhabar.com

आंधी, भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मंगलवार को सिलचर, हफलॉन्ग और बोकाजन में होने वाली रैलियां नहीं कर पाए.बता दें कि राज्य में दूसरे चरण में 39 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा और छह अप्रैल को अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा. वोटों की गिनती 2 मई को होगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर से उठ के गया राष्ट्रगान
Next: क्या पाकिस्तान ने भारत से कपास के आयात की दी इजाजत जाने ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.