Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम योगी ने सभा को किया संबोधित
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम योगी ने सभा को किया संबोधित

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
download (15)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं। केरल में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनका आज यहां पर तीन रोड शो भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कायमकुलम में गुरुवार को अपनी पहली चुनावी सभा में केरल पर शासन करने वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ कांग्रेस व यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(यूडीएफ) पर हमला बोला। उन्होंने कायमकुलम के हरिपद विधानसभा क्षेत्र की सभा में कहा कि देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल केरल को जिन बुलंदियों को छूना चाहिए था वो कहीं न कहीं पिछड़ गया है। आज इसका प्रमाण है कि कोविड प्रबंधन में केरल सरकार का विफल होना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एलडीएफ तथा यूडीएफ ने सत्ता में आकर यहां परिवारवाद, भ्रष्टाचार व अराजकता को जन्म दिया। इसी कारण यहां पर लम्बे समय से जनता के हित में यहां कोई काम नहीं हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही भ्रष्टाचार, अराजकता तथा परिवारवाद मुक्त सरकार देकर जनता को विकास की सही राह दिखाने में सक्षम है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद उसको पिछड़ा राज्य से विकास की राह पर दौडऩे वाला राज्य बनाया है। यह काम केरल में भी आसानी से संभव है।

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्राचरकों की शीर्ष सूची में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज केरल का दौरा है। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी वहां की हर विधानसभा में अपना प्रचार अभियान काफी तेज कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वहां पर जनसभा के साथ रोड शो भी है। उनकी आज दो चुनावी सभा और तीन रोड शो हैं।

दोपहर में उनका अदूर में एक रोड शो होगा। यहां से रवाना होकर वह त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से उनका कझककोट्टम में एक रोड शो होगा। इसके बाद उनका आज का तीसरा रोड डो कुरुमकुट्टी से परसल्ला तक होगा। इसके बाद देर शाम उनकी कट्टाकडा में चुनावी सभा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके बाद त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होकर देर रात लखनऊ पहुंचेंगे। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव तथा नगर निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु, केरल तथा हैदराबाद में चुनावी सभा तथा रोड शो कर चुके हैं।

Post navigation

Previous: विश्व भारती के वाइस चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांगी मदद
Next: गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड तापमान हुआ 30 डिग्री सेल्सियस

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.