Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1230 नये मामले आये : अमित मोहन प्रसाद
  • देश
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1230 नये मामले आये : अमित मोहन प्रसाद

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
2021_3image_18_36_571119256mohan-ll

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 67,443 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रदेश में अब तक कुल 3,47,98,213 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1230 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 9,848 कोरोना के एक्टिव मामले में से 6,269 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों 273 मरीज अपना इलाज करा रहे है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,98,535 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों, जिला चिकित्सालयों में कोविड संक्रमित व्यक्तियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है

तथा कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था भी निशुल्क है। अगर आप लोग निजी प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच स्वयं जाकर कराते है तो 700 रूपये का भुगतान करना होगा और यदि घर जाकर सैम्पल लिया जायेगा तो 900 रूपये का भुगतान करना होगा।

इसके अतिरिक्त टीकाकरण की व्यवस्था भी सरकार द्वारा निशुल्क की जा रही है। अगर निजी चिकित्सालयों मंे कोविड वैक्सीन लगवाते है तो उसकी एक डोज की कीमत 250 रूपये है।

ज्यादा शुल्क लेने वालो की शिकायत जनपद के सी0एम0ओ0 या कोविड सेंटर में करे। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,88,515 क्षेत्रों में 5,15,545 टीम दिवस के माध्यम से 3,16,28,074 घरों के 15,34,75,302 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि दिनांक 01 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड वैक्सीनेशन लगवाने के लिए पात्र होंगे, यह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में दोनों जगह लागू होगा। अब तक कुल 46,75,434 लोग टीके की पहली डोज ले चुके है।

9,90,519 व्यक्तियों ने टीके की दूसरी डोज भी लगायी जा चुकी है। अब तक कुल 56,65,953 कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली डोज 8,90,246 व्यक्तियों ने तथा दूसरी डोज 5,85,298 लोगों ने ली थी अर्थात 03 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं ली है वे सेंटर पर जाकर दूसरी डोज तत्काल ले।

इसी प्रकार फ्रंट लाइन वर्कर जैसे, पुलिस, होमगार्ड, सैनिटाइजेशन वर्कर, राजस्व अधिकारी/कर्मचारी आदि लोग ने पहली डोज 7,59,727 तथा दूसरी डोज 4,05,221 लोगों ने ली। अर्थात लगभग साढ़े तीन लाख ऐसे लोग है जो अपनी दूसरी डोज नहीं लगवाये है वे संेटर पर जाकर दूसरी डोज तत्काल लगवाये।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में आज भी टीकाकरण का कार्य चल रहा है। सभी मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार से शनिवार तक कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल के महीने में इसके अतिरिक्त कुछ जो हमारे हेल्थ एण्ड वैल्सनेस सेंटर जो स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एण्ड वैल्नेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया गया है। सोमवार, गुरूवार और शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वैल्नेस सेंटर कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण करवाना अत्यंत आवश्यक है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविन पोर्टल पर जाकर प्री आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अगर जो लोग आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते है, वो स्वयं अपना आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र लेकर वैक्सीनेशन सेन्टर पर जायें वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी आपका पंजीकरण करके आपका टीकाकरण कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि फोकस सैम्पलिंग का अभियान फिर से चलाया गया था, जिसके अन्तर्गत रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों, फल सब्जी विक्रेता, टैम्पों थ्री व्हीलर/रिक्शा, सरकारी एवं निजी बस चालकों का, स्वीट शाॅप और नारी निकेतन, वृद्धाश्रम आदि, जेलों में तथा सरकारी व निजी कार्यालयांे में इनकी बार-बार फोकस टेस्टिंग करते रहते है

जो सीधे और ज्यादा जनता के सम्पर्क में रहते है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके। इसी पैटर्न पर हम एक सप्ताह के बाद कुछ फोकस वैक्सीनेशन प्रारम्भ करेंगे और आमंत्रित करेंगे दुकानदारों, बैंकर्स, सरकारी कर्मचारियों, रेवड़ी पटरी दुकानदारों, टैम्पों थ्री व्हीलर/रिक्शा चालक, मीडिया के लोग और अधिवक्ता जिनका अधिक से अधिक जनता से सम्पर्क में रहते है।

पिछले एक सप्ताह में कैलेंडर निकालकर आपसे अनुरोध करेंगे कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले हो उनका कोविड सेंटर पर ले जाकर कोविड वैक्सीनेशन अवश्य करवायें। उन्होंने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आप लोग अपने हाथ को साबुन पानी से बार-बार धोते/सेनेटाइज करते रहें, तथा मास्क का प्रयोग अवश्य करें। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Post navigation

Previous: दिल्ली के रोहिणी इलाके में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर बस चालक ने की आत्महत्या
Next: लखनऊ के समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों और जिला पंचायतों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन कराये जाने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.