Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार: होली में रंग डालने के विवाद में युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव
  • देश
  • बिहार

बिहार: होली में रंग डालने के विवाद में युवक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
mahoba_2428413_835x547-m

होली में रंग डालने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार को युवक श्रवण कुमार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गेड़ाटिकर गांव की है। उक्त जगह पर भी गुरुवार की सुबह गांव के ही नेपाली दास के पुत्र श्रवण कुमार का शव नयासी बांध के पास पलास के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस बाबत मृतक के भाई पवन दास, मां कारी देवी एवं ग्रामीणों ने बताया कि होली के दिन सोमवार को रंग खेलने के दौरान गांव के ही उपेंद्र दास और सीको दास से विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने श्रवण को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने श्रवण को पेड़ से लटका मार डाला है। कारण युवक का जीभ बाहर आ गया था।

पवन दास ने पुलिस से बताया कि श्रवण बीते बुधवार की शाम करीब पांच बजे से ही घर से लापता था। देर रात घर वापस नहीं आने के बाद स्वजनों एवं ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। पर उसका कहीं अता पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह शौच के लिए आए ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद सभी घटनास्थल पर आए। पूर्व मुखिया विनोद मिश्र और परिजनों के माध्यम से थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष सफदर असली ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि स्वजनों के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गंदे पानी का शोधन कर उसे इंडस्ट्रियल वॉटर के प्रयोग के लायक बनाया जायेगा
Next: लखनऊ स्थित न्यू हैदराबाद कॉलोनी में कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.