Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियो को समीक्षा बैठक बुलाने के दिए आदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियो को समीक्षा बैठक बुलाने के दिए आदेश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
01_04_2021-delhi_jal_board_meeting_21516557

यमुना नदी की सफाई से जुड़ी मुख्य परियोजनाओं की समीक्षा के लिए कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीटिंग की थी. चर्चा के दौरान अधिकारियों से मिली जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम केजरीवाल ने परियोजना की धीमी प्रगति और देरी पर असंतोष जताया और अगले हफ्ते फिर से समीक्षा बैठक बुलाने के आदेश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने निर्धारित समय सीमा से पहले सभी परियोजनाओं का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही, अधिकारियों को कहा गया कि परियोजना के किसी भी चरण में ऐसी कोई लापरवाही न बरती जाए

जिससे इसे पूरा करने में देर हो बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने चार प्रमुख ड्रेन नजफगढ़, सप्लीमेंट्री, शाहदरा और बारापुल्ला की सफाई के लिए एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की.

मुख्यमंत्री ने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजना का काम पूरा करने में निर्धारित समय सीमा से ज्यादा समय लगने पर चिंता और दुख व्यक्त किया. उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को अगले हफ्ते तक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के सख्त निर्देश दिए

जिसमें संशोधित समय सीमा के मुताबिक हर प्रोजेक्ट की जांच की जाए. यमुना नदी में गिरने वाले चार प्रमुख नालों के संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

कि इनसे कोई भी अनुपयोगी अपशिष्ट पदार्थ नदी में न जाने पाए. अगले हफ्ते संशोधित कार्य योजना पर विचार-विमर्श के लिए एक और बैठक बुलाई गई है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यमुना सफाई परियोजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ यमुना परियोजना दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है.

हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि परियोजना के किसी भी चरण में कोई कोताही न बरती जाए, जिससे कि परियोजना को पूरा करने में देर हो. हमें यमुना की सफाई प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में काम करना होगा. उन्होंने निर्देश दिए कि हर उप-परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाना चाहिए.

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल को बताया कि निर्धारित समय सीमा से पहले काम में तेजी लाने के लिए कम लागत वाले कई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है.

जिनमें अपशिष्ट जल के सीटू उपचार, नालों का दोहन (नजफगढ़/सप्लीमेंट्री/शाहदरा) और एसटीपी को उपचार के लिए संवहन, उन्नत फिल्टर लगाने, कीचड़ की मात्रा में कमी के लिए झुकाव, मौजूदा एसटीपी के प्रवाह मापदंडों में गुणवत्ता में सुधार, एरियेशन सिस्टम के माध्यम से एसटीपी की क्षमता बढ़ाना शामिल है.

दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों की ओर से बैठक में दी गई जानकारी के मुताबिक चार नालियों में से दो प्रमुख नालों यानी सप्लीमेंट्री और शाहदरा का इंटरसेप्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है.

सप्लीमेंट्री नाले से अनट्रीटेड पानी को दिसंबर 2021 तक पूरी तरह से टैप कर उपचारित कर लिया जाएगा. शाहदरा नाले से अनट्रीटेड पानी अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से टैप हो जाएगा.

बाकी बचे दो बड़े नालों नजफगढ़ और बारापुल्ला को तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा. बैठक में दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में सेप्टिक टैंक की सफाई के प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई और अगले कुछ महीनों में इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाईओवर का उद्घाटन
Next: दुनियाभर के देशों में कोविड वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्गों की मौत में आई बड़ी गिरावट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.