Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की दूसरी लहर के चलते राजस्थान-गुजरात बॉर्डर को किया सील
  • देश
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

कोरोना की दूसरी लहर के चलते राजस्थान-गुजरात बॉर्डर को किया सील

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते तेजी से बढ़ रहे मामले को देखते हुए एक बार फिर पुराने हालात पैदा होने लगे हैं. राजस्थान से सटे गुजरात राज्य ने एहतियात बरतते हुये राजस्थान-गुजरात बॉर्डर को सील कर दिया है.

गुजरात पुलिस ने सीमा में प्रवेश को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. इसी के तहत राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रतनपुर, मांडली उड़वा बॉर्डर को गुजरात पुलिस ने सील कर दिया है.

गुजरात पुलिस की ओर से अब सीमाओं पर नाकाबंदी की जा रही है. सीमा से गुजरने वाले वाहन और उनमें सवार लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अथवा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जांच कर ही गुजरात सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है.

रिपोर्ट नहीं दिखा पा रहे लोगों को वापस लौटाया जा रहा है. इससे राजस्थान से वापस अपने घर लौट रहे गुजरातियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इस दौरान गुजरात पुलिस द्वारा राजस्थान की सीमा से आने वाले यात्रियों से 72 घंटे की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट देखी जा रही है. जो यात्रियों रिपोर्ट नहीं दे पा रहे हैं उन्हें गुजरात सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. वहीं, राजस्थान से जाने वाले ट्रांसपोर्ट संबंधी अथवा मालवाहक वाहनों को ही बिना रिपोर्ट के गुजरात में प्रवेश किया जा रहा है.

बॉर्डर पर राजस्थान पुलिस भी तैनात है, लेकिन वह गुजरात पुलिस जैसी सख्ती नहीं दिखा रही है. गुजरात से आने वाले यात्रियों के पास RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्‍सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखाने पर भी उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है. राजस्थान पुलिस की ओर से उन्हें होम आइसोलेट होने के लिए पाबंद जरुर किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से फैलता जा रहा है. राजस्थान में संक्रमण और मौतों का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है. राजस्थान में गुरुवार को ही एक ही दिन में 1350 नए मामले सामने आए हैं. इनमें गुजरात से सटे डूंगरपुर जिले में भी एक साथ 100 नये केस सामने आए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनियाभर के देशों में कोविड वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्गों की मौत में आई बड़ी गिरावट
Next: योगी सरकार ने सरकारी नौकरियों में 10 फ़ीसदी आरक्षण देने का रास्ता किया साफ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.